*जघन्य अपराध को रोकने , कड़ा क़ानून बनाने के विषय मे ABVP अभनपुर के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जघन्य अपराध को रोकने , कड़ा क़ानून बनाने के विषय मे ABVP अभनपुर के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन*

जघन्य अपराध को रोकने , कड़ा क़ानून बनाने के विषय मे ABVP अभनपुर के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन


 

अभनपुर 

 प्रदेश में छात्राओं, एवं महिलाओं के साथ हो रहे जघन्य अपराध को रोकने , कड़ा क़ानून बनाने के विषय मे ABVP अभनपुर के द्वारा मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।

जिला संयोजक लक्ष्य साहू ने कहा कि प्रदेश भर में छात्राओ और महिलाओं के साथ 
घटना मे बड़ी संख्या में वृद्धि हुई है , जो नारी सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चिंता का विषय है । एक एक कर सभी जिले मे ऐसी शर्मनाक घटना देखने को मिल रही है । नगर अध्यक्ष चिशांत गोस्वामी ने कहा 2 दिन पूर्व कोंडागांव जिले के खुलासा मे यह देखने को मिला की पुलिस प्रसाशन मे बैठे कुछ भ्रष्ट अधिकारी की वजह से ऐसे घोर अपराध को दबाने का प्रयास किया गया जिसकी वजह से पीड़िता के साथ उसके पिता ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की । एक आँकड़े के मुताबिक जिला- बलरामपुर मे हर तीसरे दिन एक दुष्कर्म की घटना हो रही है । पूरे प्रदेश की बात करे तो पिछले 13 महीने में 2575 छात्राओ / महिलाओ के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है , जो आश्चर्य जनक आँकड़े है । 




अभनपुर के नगर मंत्री राधेश्याम साहू ने बताया कि ऐसी घटना को रोक लगाने और पूरे प्रदेश भर की पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अभाविप ने निम्न मांगे की : 1. बलात्कार जैसी घटना के विरोध मे एक कठोर कानून बनाया जाए । जिसमे आरोपियों को फांसी की सज़ा दी जाए । 2. आरोपियों को संरक्षण देने वालो के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही होनी चाहिए । 3. पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके इस हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना पूरे प्रदेश मे हो । पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए अन्यथा पूरी छात्र समुदाय महिलाओ के सम्मान में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी । 

ज्ञापन देने वालों में नगर सह मंत्री लुकेश साहू, महाविद्यालय प्रमुख राकेश साहू, नगर कार्यकारणी सदस्य राकेश साहू ,होमेश पटेल ,खिलेश्वर धीवर प्रियंका साहू,टिकेश्वरी साहू, आदि अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads