*अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आनलाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन*
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आनलाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
अभनपुर
पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत बच्चों को आनलाईन क्लास के प्रति रूचि जागृत करने तथा संज्ञानात्मक एवं सह संज्ञानात्मक क्षेत्र मे प्रगति के लिए आनलाईन क्लास के साथ समय-समय पर आनलाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आनलाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अन्य जिले से लगभग 200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिए । जिसमे प्रथम स्थान अहिल्या टंडन' उच्चतर माध्य. विद्यालय अभनपुर, द्वितीय स्थान ख्याति साहू- शास.उच्च प्राथमिक शाला पलौद, तृतीय स्थान- परमानंद साहू, मेघा गायकवाड़, कशिश गायकवाड़, करूणा साहू, लीशा वर्मा एवं युस्मिता साहू रही।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मोहम्मद इकबाल एवं बीआरसीसी अभनपुर श्री बी.आर. बघेल तथा पीएलसी अभनपुर के मार्गदर्शन मे बसंत कुमार दीवान द्वारा निरंतर नवाचारी तरीके से कोविड- 19 के दौरान आनलाईन क्लास लिया जा रहा है। तथा बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कृत भी किया जा रहा है। बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु उसके मोबाइल मे आनलाईन रिचार्ज भी कराकर बच्चों को आनलाईन क्लास ज्वाइन करने हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं ।
पीएलसी अभनपुर से बच्चों के शैक्षिक स्तर मे सुधार हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मिस काल गुरूजी, गुगल फार्म से समस्या समाधान, वाट्स एप गुरूजी, आडियो कांफ्रेंसिंग तथा अन्य प्रतियोगिताएँ भी आयोजित किया जा रहा है।
पीएलसी अभनपुर टीम हेमंत कुमार साहू, दीपक कुमार ध्रुवंशी, बसंत दीवान, नागेन्द्र कंसारी, गौरव पंचभाई, ॠषि पांडे,राजेन्द्र कुमार निषाद, गिरधर साहू, उकेश कुमार तारक,श्रीमती सोमा बनिक , प्रेमलता साहू, कंचनलता यादव द्वारा शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

