*भू राजस्व विभाग की उदासीनता ने खतरे में डाला धरसीवां का अमन चैन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*भू राजस्व विभाग की उदासीनता ने खतरे में डाला धरसीवां का अमन चैन*

 जमीन विवाद में घर मे घुसकर चाकूबाजी का मामला,सरपंच पूर्व सरपंच सहित नो आरोपी गिरफ्तार




भू राजस्व विभाग की उदासीनता ने खतरे में डाला धरसीवां का अमन चैन

मुख्यालय की कई एकड़ सरकारी जमीन की हो चुकी है बंदरबांट



   सुरेन्द्र जैन, धरसीवां


धरसीवां मुख्यालय में भू राजस्व विभाग की उदासीनता से लंबे समय से चली आ रही सरकारी जमीन की बंदरबांट रविवार को गांव के अमन चैन के लिए भी खतरा बनकर सामने आई हालांकि पुलिस की सक्रियता से शांति व्यवस्था को कोई आंच नही आई और महिला सरपंच उनके भाई पूर्व सरपंच सहित नो आरोपियों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया एवं एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल लगा दिया।



    टीआई नरेंद्र बंछोड के मुताबिक घटना की शुरुआत रविवार की दोपहर को उस समय हुई जब जमीन को लेकर सुरेश पांडे के परिवार ओर सरपंच के बहनोई मोहम्मद सुलेमान खान के परिजनों में विवाद हुआ इस मामले में स्थानीय सुरेश पांडे का कहना था कि बीते 13 सालों से वह जिस जमीन पर काबिज है  उसकी दीवार को महिला सरपंच के बहनोई मोहम्मद सुलेमान ने तोड़ दिया जबकि मोहम्मद सुलेमान ने का कहना था कि उस जमीन  पर वह मलबा फेंकते आ रहा है वह जमीन उसकी है इसी बात को लेकर दोनो पक्षो में हाथापाई हुई पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनो से जमीन के दस्तावेज पेश करने को कहा उन्हके सोमबार 12 बजे बुलाया था लेकिन रविवार की देर रात ही  दोनो परिवारों में पुनः झगड़ा हुआ और चाकूबाजी हुई सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को उपचारार्थ रायपुर अस्पताल भेजा ओर मामले में महिला सरपंच श्रीमती वहीदा पति इकबाल अहमद,वाहिद कुरेशी,राजा उर्फ राजू खान,हमीद,अब्बास,पूर्व सरपंच इकबाल,जफर खान,जफरुद्दीन,एवं मुस्तफा को गिरफ्तार किया एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी शुरू की ।

    तत्काल सक्रिय हुई पुलिस

    देर रात हुई इस घटना के तत्काल बाद ही पुलिस सक्रिय हुई और धरसीवां में पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन  व मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया जिससे मुख्यालय में शांति व्यवस्था कायम रही यदि पुलिस ततकल सक्रिय न होती तो स्थिति और भी बिगड सकती थी।


लंबे समय से जारी हैं सरकारी जमीन की बंदरबांट का खेल

 धरसीवां मुख्यालय में जिस जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ वह घांस जमीन बताई जाती है और यहां अब तक कई एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन की बंदरबांट हो चुकी है जिसका मुख्य कारण है संबंधित भू राजस्व विभाग की उदासीनता

   भू राजस्व विभाग की उदासीनता के चलते ही अब तक कई एकड़ सरकारी बेशकीमती जमीन को स्वार्थी तत्व कब्जा कर बेचते रहे हैं और भू राजस्व विभाग की यही उदासीनता अंततः धरसीवां में अमन चैन को भी खतरा बन गई हालांकि पुलिस की सक्रियता से शांति व्यवस्था अब तक कायम है यदि भू राजस्व विभाग ने धरसीवां में जारी सरकारी जमीन की बंदरबांट को रोकने की दिशा में कारगर कदम उठाए होते तो शायद रविवार जैसी घटना कभी न होती धरसीवां मुख्यालय ही नही अपितु क्षेत्र के धनेली सहित आसपास के कई गांव इनज़ हैं जहां सरकारी जमीन  की बंदरबांट हुई है लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते आज तक कुछ नही हुआ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads