*मरवाही के त्रिकोणीय संघर्ष में भाजपा की जीत निश्चित-धरमलाल*
मरवाही के त्रिकोणीय संघर्ष में भाजपा की जीत निश्चित-धरमलाल
अजीत सिंह,बिलासपुर
किसी क्षेत्र को नगर पंचायत घोषित कर देना या जिला बना देना विकास का मानदंड नही हो सकता। पिछले कुछ माह से प्रदेश के मुख्यमंत्री मरवाही क्षेत्र में घोषणाओं के जो बताशे बांट रहे उनसे किसी का पेट नही भर सकता। मरवाही छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक पिछड़ा क्षेत्र बनता जा रहा है, और यह बात मरवाही की जनता और मतदाता को अच्छे से समझ में आ चुकी है कि अब उसे कैसा और किसका नेतृत्व चाहिए। मरवाही में त्रिकोणीय संघर्ष होगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी प्रथम पायदान में होगा। दो दिन के भीतर पार्टी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर देगी। नामांकन के साथ ही विधिवत चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। यह बाते नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बातचीत के दौरान कही। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के कोरोना पाॅजीटिव होने पर उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। कुछ ही दिन पूर्व वे उत्तरप्रदेश हाथरस में थे, फिर दिल्ली से होते हुए रायपुर पहंुचे, रायपुर में सीएम और विधानसभा अध्यक्ष से भी मिले। ऐसे में जिन-जिन लोगों की मुलाकात पुनिया जी से हुई उन सबको निश्चित समय अवधि के लिए आईसोलेट हो जाना चाहिए। मरवाही चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की जमानत 2018 में जप्त हो गई हो, वह किस आधार पर जीत का दावा करती है। यह सामान्य बुद्धी के परे है। उन्होंने कहा कि मरवाही क्षेत्र में नगरीय क्षेत्र बेहद कम है, और इस कारण वहां पर चुनाव के मुद्दे भिन्न है। ग्रामीण स्तर की योजनाएं जो भुपेश सरकार चला रही है उन सब की वास्तविक्ता अब सामने आ चुकी है। नरवा, घरवा, घुरवा, रोका-छेका और उसके बाद गोबर और वर्मीकंपोष्ट में बड़े धाल-मेल है। जैसे-जैसे मरवाही में प्रचार आगे बढ़ेगा भुपेश सरकार की दो साल की असलियत बताई जाई गी। जोगी को लाभ पहुंचाने की नीति पर उन्होंने कहा कि दोहरा मापदंड कांग्रेस की पुरानी आदत है। भाजपा को ऐसा कोई शौक नही है, और मरवाही के परिणाम से कांग्रेस को ही शाॅक लगने वाला है।
