*ब्याज भयादोहन ब्लैक मेलिंग हानीट्रेप की असल कहा से भरपूर है न्यायधानी*
इधर पुलिस हुक्काबार के पीछे लगी थी, उधर खड़ा हो रहा था वीकेंड का ड्रग्स बाजार
ब्याज भयादोहन ब्लैक मेलिंग हानीट्रेप की असल कहा से भरपूर है न्यायधानी
अजीत सिंह,बिलासपुर
वीकेंड पार्टियों का भूत अब बंद कमरों के बाहर आ गया है। साथ ही ड्रग्स के पैडलर का राजनैतिक कनेक्शन भी जन चर्चा का विषय बन गया है। बिलासपुर में ऐसी पार्टिययों का आयोजन रायपुर में गिरफ्तार अभिषेक शुक्ला और मिन्हाज के हाथ में था। असल में बिलासपुर पुलिस हुक्काबार में ही हाथपावं मारती है और बड़े खिलाड़ी ड्रग्स के कारोबार में लग गए। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती जो कि ऐसे ही पार्टियों के आॅरगनाईज़र बताए जाते है से खाकी के एक अधिकारी ने एक लाख 75 हजार जैसी बड़ी रकम हासिल की थी। बिलासपुर में ड्रग्स का कारोबार दवाईयों से शुरू होता है। जब कभी भी जिस भी थाने में इनको पकड़ा पैडलर के ऊपर के कनेक्शन की जांच हुई भी तो किसी को नही पकड़ा गया, या ऐसा मान लिया जाए कि जांच अधिकारी बड़े सप्लायर तक पहुंचा तो और क्या कार्यवाही करके आया यह बात वे दो लोग ही जानते है। जिस ड्रग्स पैडलर को भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। उसका सीधा आना जाना पूर्व मंत्री के घर तक था और मंत्री के बर्थडे केक खाने और खिलाने तक की फोटो वाईरल होती थी। आज भले ही इन पर कोई सीधा टीका टिप्पणी ना करें किन्तु वास्तविक्ता उन्हें पता है। शहर के धनाड्य युवाओं को नशे की लत लगाना मिडिल क्लास परिवार के पढ़ने वाले वर्ग को किसी भी तरह पार्टी में लेकर आना इनके धंधो का तौर तरीका है। इसके पूर्व भी देर रात बार में लड़कियां कमिशन के आधार पर टेबल पाटनर बनती है, के व्यवसाय की पुरी कहानी लिखी जा चुकी है। कोविड-19 आने के बाद नशे की आड़ में देह व्यापार, ब्याज, भयादोहन, हनीट्रेप जैसी कई कहानियां चल रही है। बताने वाले तो यहां तक दावा करते है कि पड़ोसी जिले में कुछ ही दिन पूर्व एक महिला नेत्री ने दो सीआर लेने के बाद पांच और दस तक की मांग कर डाली, ना मिलने पर एक राजस्थान बैक ग्राउन्ड वाले कथित नेता के कहने पर आईएएस के खिलाफ एफआईआर करवाई। बाद में कथित नेता जिले से गायब है। बिलासपुर में पुलिस साईबर मितान जैसा सोशल कार्यक्रम में व्यस्थ है और दुसरी तरफ संगठित स्तर पर नशे कारोबार ने कई मंजिल खड़ी कर ली है, आने वाला वक्त पुलिस के लिए बड़ी परीक्षा लेकर आ रहा है।
