*धमतरी शहर के लिए बनने वाली बाई पास का अधूरा काम एक बार फिर से शुरू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*धमतरी शहर के लिए बनने वाली बाई पास का अधूरा काम एक बार फिर से शुरू*

बाईपास का काम फिर से शुरू.



सन्देश गुप्ता,धमतरी

धमतरी शहर के लिए बनने वाली बाई पास का अधूरा काम एक बार फिर से शुरू किया गया है... बीते 2 साल से काम बन्द था... केंद्र सरकार ने पुरानी जीकेसी कंपनी को ही ये काम दोबारा सौंपा है.. करीब 11 किलोमीटर बाइपास रायपुर धमतरी फोर लेन प्रोजेक्ट के पैकेज- 2 का हिस्सा है जिसकी लागत करीब 350 करोड़ है... बायपास में आधुनिक मशीनों से रोजाना 18 घण्टे काम हो रहा है... राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी निर्माण की गुणवत्ता की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है...



 अधिकारियों ने बताया कि 2021 के मॉनसून आने से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा... ये सड़क बन जाने के बाद धमतरी को भारी यातायात दबाव से मुक्ति मिलेगी... दरअसल एनएच-30 वो सड़क है जो राजधानी को बस्तर सहित दक्षिण भारत के राज्यो से भी जोड़ती है... जिस पर रोजाना हज़ारो की संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही रहती है.. फिलहाल ये सारा ट्रैफिक धमतरी शहर के बीच से गुजरता है... बाइपास बन जाने के बाद ये वाहन शहर के बाहर से जा सकेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads