*क्षेत्र में बढ़ रही जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारीयो पर जान लेवा हमला*
जहां जनप्रतिनिधि, शासकीय कर्मचारियों पर हमले हो रहे, वहां आम इंसान किससे सुरक्षा की उम्मीद करेगा
सन्देश गुप्ता,धमतरी
अभी महिला आरक्षक के साथ मारपीट का मामला शांत नहीं हुआ कि एक महिला सब इंजीनियर पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर उसके साथ मारपीट की गई है। बताया गया कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमदी में हुई।
ग्रामीण मुरारी ढीमर अपने घर के पास अतिक्रमण कर रहा था, जिसकी शिकायत के बाद नगर पंचायत की ओर से उसे नोटिस भी भेज दी गई थी। उसके बाद भी वह अतिक्रमण कर ही रहा था। जिसकी रोकथाम के लिये नगर पंचायत में पदस्थ एक महिला सब इंजीनियर मौके पर पहुंचकर उसे अतिक्रमण करने से मना कर रही थी। इतने में तैश में आकर आरोपी मुरारी ढीमर ने उस पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया, हमले से वह घायल हुई है। इस सम्बंध में अर्जुनी थाना प्रभारी उमेन्द्र टण्डन ने बताया कि आरोपी पर धारा 186, 353, 294, 323 506 के तहत अपराध दर्ज कर आगे कार्यवाही की जा रही है।
ज्ञात हो कि एक ही दिन में कुछ ही घण्टे के भीतर महिला आरक्षक और महिला सब इंजीनियर पर हमला हुआ है। जिससे अंदाज लगाया जा सकता है कि जिले में कौन कितना सुरक्षित है। जहां जनप्रतिनिधियों शासकीय कर्मचारियों पर हमले हो रहे, वहां आम इंसान किससे सुरक्षा की उम्मीद करेगा


