*देने की भावना जीवन को मनवांछित संपत्ति से भरपुर बना देता है। ब्रहमा कुमार नारायण भाई* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*देने की भावना जीवन को मनवांछित संपत्ति से भरपुर बना देता है। ब्रहमा कुमार नारायण भाई*

 देने की भावना जीवन को मनवांछित  संपत्ति से भरपुर बना देता है। ब्रहमा कुमार नारायण भाई



अलीराजपुर 

 जीवन में सदैव देने की शुद्ध इच्छा रखिये, परमात्मा आपकी झोली उससे भी ज्यादा भर देगा जो आप देना चाहते थे। आप लोगो को खुशियां देने की शुद्ध इच्छा रखते है तो आपके जीवन में खुशियों की बरसात होगी।

आप लोगो में प्रेम बाँटने की शुद्ध इच्छा रखते है तो परमात्मा आपके ऊपर प्रेम की झड़ी लगा देगा।आप जीवन में आत्मीयता बाँटने की इच्छा रखते है तो परमात्मा आपको आत्मीयता से भर देगा।आप दूसरे बच्चों को सुखी रखने की शुद्ध इच्छा रखते है तो परमात्मा आपके बच्चों को सुखी रखेगा।अगर आप अपने माता पिता की सेवा करेगे तो भविष्य में बच्चे भी आपकी सेवा करेंगे। आप अपने माता-पिता की आत्मा को दुखाओगे तो भविष्य में बच्चे भी आपकी आत्मा को दुखायेगे।जो फसल खाना चाहते हैं वहीं उगाना पडता है। यह विचार इंदौर से पधारे जीवन जीने की कला के प्रणेता ब्रहमा कुमार नारायण भाई ने दीपा की चौकी में स्तिथ ब्रह्मा कुमारी सभागृह में देने का सुख विषय पर नगर वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि जीवन में आप केवल दूसरों में बाँटने की इच्छा रखिए, आपके जीवन में सबकुछ मिल जायेगा। आप किसी व्यक्ति के साथ उस तरह व्यवहार करेंगे जैसा वह  दिखता हैंं ,  तॊ आप उसे और ज्यादा बुरा बना देगें  । परन्तु अगर आप किसी व्यक्ति से उस तरह व्यवहार करते हैंं  जैसा होने की उसमें  क्षमता और सम्भावना है,  तॊ आप उसे वह बना देगे जैसा उसे होना चाहिये । 




हरेक के दिल की गहराई में कुछ हासिल करने की,  कुछ बनने की इच्छा होती है । 

पुरुष और महिलाए  अच्छा  और रचनात्मक काम करना चाहते हैं ,   और अगर उन्हे  उचित महौल उपलब्ध कराया जाए,  तॊ वह ऐसा ही करेंगे । इस लिये  जिन  का भी आप नेतृत्व कर रहे हैं  उनसे सर्वश्रेष्ट की आशा  ही रखें । 

अगर आप किसी  व्यक्ति को बदलना चाहते हैं  तॊ आप वहां जाए जहां वह  खड़ा है और अगर संभव हो तॊ उसका हाथ पकड़े और  उस का  मार्ग दर्शन करें । 

आप कमरे  के पास खड़े हो कर  न चीखे । आप उसे मूर्ख कह कर न पुकारे । आप उसे यह आदेश न दें कि वह  वहां आएं  जहां  आप   हैं  । जहां वह  है आप उसी स्थिति से शुरू करते हैं  । 

यही वह एकलौता तरीका है जिस से वह हिलने को तैयार होता है । 

आप को लोगो की वर्तमान आवश्यकताओं का पता होना चाहिये,  वे किन  चीजो से प्रेम करते। हैं या नफरत करते हैं  । 

हमें सिर्फ ये देखना है कि  हम उसे किस  तरह से लाभान्वित कर सकते हैं  । 

प्रत्येक व्यक्ति की  अभिलाषा होती है कि उसे प्रेरित किया जाए । 

प्रत्येक व्यक्ति अपना मन पसंद कार्य करना चाहता है ।  अगर आप यह नहीं समझ सकेगे कि उसका मन पसंद कार्य  क्या है तॊ वह समझेगा आप उसकी प्रवाह नहीं करते हैं  । हरेक व्यक्ति को    अपनी तरिफ सुनना  अच्छा लगता है ।  प्रत्येक व्यक्ति तरिफ का भूखा है  ।   जो हमारी तरीफ करता है  हम उसके पीछे बहुत दूर तक जाते हैं  । 

चाहे कोई  कितना भी साधारण व्यक्ति हो आप उस से बात करते समय मन में भाव  रखें  कि  मै महान आत्मा से बात कर रहा हूं  ।  आप का यह भाव उसे महानता का अनुभव कराएगा । इसे वह  अपनी तरीफ समझेगा कि आप ने उस से इतने  प्यार से बात की  !

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads