*पुलिस विभाग ने बनाई सूची* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पुलिस विभाग ने बनाई सूची*

डीजीपी के नए आदेश का धमतरी में भी पड़ सकता है असर



पुलिस विभाग ने बनाई सूची


सन्देश गुप्ता,धमतरी

डीजीपी के नए आदेश के अनुसार थानों से दागी इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर को हटाए जाएंगे..इसके तहत धमतरी जिले में भी ऐसे इंस्पेक्टर और  सब इंस्पेक्टर को थाना से हटाया जा सकता है..इस संबंध में एसपी द्वारा जल्द आदेश जारी होने की संभावना है..



ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी आईजी व एसपी को निर्देश दिए हैं कि थानों में पदस्थ इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर जिन पर विभागीय जांच या अपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्हें तत्काल हटाया जाए अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश भर में 200 से ज्यादा इंस्पेक्टर यह सब इंस्पेक्टर होंगे जिनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है ।इसी तरह से दर्जन भर से ज्यादा के खिलाफ अपराध दर्ज होंगे ।पुलिस की छवि को सुधारने के लिए डीजीपी का बड़ा फैसला है ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों डीजीपी को दागी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे । इसके बाद यह आदेश डीजीपी द्वारा जारी किया गया है। स्पष्ट है कि विभागीय जांच या आपराधिक मामलों से जूझ रहे किसी भी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को थानों में पोस्टिंग नहीं मिलेगी।उन्होंने निर्देश जारी कर लिखा है कि पीएचक्यू से जारी एसओपी में यह प्रावधान है कि विभागीय जांच अपराधिक प्रकरण वाले निरीक्षक, उपनिरीक्षक को थानों में पदस्थ नहीं किया जाएगा। इस आधार पर जो भी निरीक्षक, उपनिरीक्षक अभी पदस्थ हैं उन्हें तत्काल हटाया जाएगा। इसी के तहत धमतरी जिले के कुछ थानों में पदस्थ निरीक्षक और  उपनिरीक्षक पर गाज गिर सकती है 

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानु ने बताया कि अभी लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है फिर भी ऐसे जितने अधिकारी कर्मचारी हैं उनकी सूची तैयार की जा रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads