*जिले के शिक्षक 1 नवंबर को प्रतिकार, अधिकार, सम्मान दिवस मनाएगें -सोनकला*
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिशन जिला इकाई रायपुर की वर्चुअल बैठक संपन्न
जिले के शिक्षक 1 नवंबर को प्रतिकार, अधिकार, सम्मान दिवस मनाएगें -सोनकला
आरंग
-छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष सम्मानीय श्री संजय शर्मा* जी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी *श्री देवनाथ साहू* जी के मार्गदर्शन में एवं रायपुर जिलाध्यक्ष *श्री ओमप्रकाश सोनकला* के अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक संपन्न हुआ जिसमें प्रांतीय निर्देशों की विधिवत जानकारी व जिले के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके निराकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रुप से विभिन्न विषयों पर चर्चा व प्रस्ताव हुई जिसमे 1नवंबर को प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार शासन द्वारा 1 नवंबर 2004 से पुरानी पेंशन बंद के विरोध मे प्रतिकार दिवस, क्रमोन्नति, पदोन्नति,वेतन विसंगति दूर करने के लिए अधिकार दिवस एवं शिक्षा कर्मी पद समाप्त कर सभी शिक्षको का शिक्षा विभाग में संविलियन होने पर सम्मान दिवस मनाया जाएगा।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला द्वारा 3 एवं 7 अक्टूबर को कलेक्टर, जिला पंचायत रायपुर एवं डी ई ओ को शिक्षकों के संविलियन, अनुकम्पा नियुक्ति,नियमितकरण, सहित विभिन्न समस्याओ के निराकरण हेतु सौपे ज्ञापन की जानकारी दी गई, कोविड 19 में ड्यूटी में लगे हुए शिक्षकों के बीमा एवं अन्य सुविधाएं तथा शिक्षकों के निम्न से उच्च पद, समयमान वेतनमान सहित विभिन्न प्रकार के एरियर्स संबंधी तथा सीपीएफ कटौती की राशि को खाते में हस्तांतरण तथा अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर जिला सीईओ, डीईओ एवं को ज्ञापन सौंपा जाएगा । राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु NOPRUF के निःशुल्क सदस्य बनने हेतु शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों को प्रेरित करना।सत्र 2019 -20 में लिए गए सदस्यता शुल्क के आय व्यय की विधिवत जानकारी शिक्षकों के संविलियन व अन्य स्थानीय समस्याएं हेतू ब्लॉक स्तरीय ज्ञापन सौंपा जाएगा ।
ब्लॉक स्तरीय वर्चुअल मीटिंग का आयोजन सभी ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा किया जायेगा, सत्र-2020-21 के लिए सदस्यता लिया जावेगा, आज की बैठक में रायपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, अंजली परिहार, टिकेश्वरी साहू,कन्हैया कंसारी , इंद्रजीत वर्मा, डॉ सी. एल. साहू, अतुल शर्मा, गोपाल वर्मा,हरीश दीवान, पूरन साहू,प्रफुल्ल मांझी, जागृति साहू,अनिल वर्मा,जितेंद्र मिश्रा, मनोज मुछावड,कल्याणी वर्मा,मदन वर्मा, कंचनलता यादव, कनकलता गहलोत, शीला ठाकुर, ममता ठाकुर, नीतू बंजारे,मोतीमाला साहू, अंजुलता गिलहरे,शिव साहू, टेकराम कंवर, नागेंद्र कंसारी, अश्वनी साहू, कृष्ण कुमार जांगड़े, राधेश्याम बंजारे, अनामिका नायक, अनीता सिंह, योगेश वर्मा, चेतन साहू, अनुप कुटारे, गुलाब विश्वकर्मा सहित जिला व ब्लॉक पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए ।उक्त जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान ने दी है l

