* नंदकुमार बघेल के बयानो से रामभक्तों में आक्रोश*
नंदकुमार बघेल के बयानो से रामभक्तों में आक्रोश
चेतन साहू के नेतृत्व में रामभक्त निकालेंगे कुरुद से रायपुर तक की पदयात्रा
अभिमन्यु नेताम,कुरुद
नंदकुमार बघेल के राम विरोधी बयानो को लेकर रामभक्त खासे नाराज है और उनमें काफी आक्रोश देखा जा रहा है....धमतरी जिले के रामभक्तों द्वारा पूर्व में नंदकुमार बघेल के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने मगरलोड थाना में लिखित शिकायत किया गया था....किंतु आजपर्यंत तक कार्यवाही नही हुई जिसके बाद पुनः पुलिस अधीक्षक धमतरी को अवगत कराते हुए शिकायत किया गया फिर भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं किया गया...जिससे नाराज व आक्रोशित रामभक्त धमतरी जिले के कुरुद से रायपुर तक पैदल यात्रा कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर कार्यवाही की मांग रखेंगें व ज्ञापन सौंपा जाएगा.......!
बता दे कि पैदल यात्रा के नेतृत्वकर्ता चेतन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल द्वारा भगवान श्रीराम जी को दुष्ट व श्रीराम को जलाने,सीता को गर्भवती करके छोड़ देने व दुष्ट कहने,जैसे बयानो से आए दिन सार्वजनिक मंचो में देते रहते हैं जिनसे हमारे हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचा रहे है...आए दिन शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा नंदकुमार बघेल के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखा जाता है....जिसके विरोध में रामभक्तो के द्वारा पदयात्रा धमतरी जिले के कुरूद चंडी मन्दिर से राजभवन व मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक किया जाएगा....जानकारी अनुसार पैदल यात्रा प्रथम दिवस कुरूद से अभनपुर जिसके बाद द्वितीय दिवस अभनपुर से रायपुर और तृतीय दिवस श्रीराम मंदिर रायपुर से राजभवन,मुख्यमत्री निवास रायपुर पहुँचने की जानकारी दी गई है....पदयात्रा में प्रमुख रूप से नेतृत्वकर्ता चेतन साहू,नामदेव राय एवं रामभक्त व कार्यकर्तागण इस पदयात्रा में शामिल होंगे....!


