*बहु को प्रताडित करने वाली सास गई जेल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बहु को प्रताडित करने वाली सास गई जेल*

बहु को प्रताडित करने वाली सास गई जेल  



अभनपुर

अभनपुर के समीप ग्राम सारखी का मामला है जहाँ नवविवाहित ने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़कर  खुदकुशी कर लिया। अभनपुर थाना प्रभारी बोधन साहू ने बताया कि  मृतिका हेमलता साहू की शादी सामाजिक रिती रिवाज अनुसार  जून.2020 को कमलेश साहू निवासी सारखी के साथ हुई थी । और  दिनांक 19.09 2020 को दोपहर   हेमलता साहू अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर कमरा अंदर अपने उपर मिटटी तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना पर थाना अभनपुर में मर्ग कायम कर मृतिका नव विवाहिता होने से जांच कर पंचनामा कार्यवाही अभनपुर कार्यपालक दण्डाधिकारी से कराया गया व दो डांक्टरो की टीम  मृतिका का पी एम कराया गया ।



 जांच में पाया गया कि मृतिका की सास नीरा बाई उर्फ राजकुमारी साहू मृतिका को खेत में काम करने की बात को लेकरआये दिन ताना मारकर गाली गलौच करती थी जिससे मानसिक रूप से तंग व परेशान,प्रताडित होकर अपने उपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर लेना पाया गया । नीरा बाई उर्फ राजकुमारी साहू के विरूद्ध अभनपुर थाना में अपराध धारा 306 दर्ज कर सबूत पाकर अपराध कायम कर विवेचना में लेकर आरोपियां को आज दिनांक 03 अक्टूबर 2020 को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर  सेंट्रल जेल रायपुर में दाखिल किया गया । प्रकरण में विवेचना जारी हैं ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads