*शराब परिवहन करते दो युवक गिरफतार*
शराब परिवहन करते दो युवक गिरफतार
अभनपुर
शराब परिवहन करते दो युवक युवक को धर दबोचे ।अभनपुर थाना प्रभारी बोधन साहू ने बताया कि मुखबीर के सूचना पर गाम उल्चा मोड़ के पास ग्राम भरेंगागांठा में पुलिस द्वारा मोटर सायकल पल्सर क्रमांक 04 MZ 7216 में अवैध रूप से आरोपी रविकांत भट्ठ और राकेश पाटिल दोनो निवासी ग्राम भरेंगागांठा द्वारा अवैध रूप से शराब ले जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा घात लगाकर उक्त मोटर सायकल को दौड़ाकर पकडा गया
जिसमे उक्त दोनों आरोपी 45 पौवा देशी मदिरा मशाला शराब कुल 8.100 लीटर कीमती करीब 4050 रू . को अवैध रूप से परिवहन करते ले जाते पाया गया । आरोपीयों के खिलाफ 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट का सबूत पाकर दोनो आरोपीयों को गिरफतार किया गया हैं औऱ दोनों आरोपीयों का ज्याडिशियल रिमाण्डल लिया गया साथ ही आरोपीयो के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । |

