*राष्ट्रीय शैक्षिक वेबीनार के प्रथम दिवस का प्रतिवेदन*
राष्ट्रीय शैक्षिक वेबीनार के प्रथम दिवस का प्रतिवेदन
नवाचारी गतिविधियां समूह भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक वेबीनार के प्रथम दिवस छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से नवाचारी और उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षक/शिक्षिकाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। आज का कार्यक्रम मैराथन के जैसे 3 घंटे 35 मिनट तक चला ।
राष्ट्रीय शैक्षिक वेबिनार के प्रथम दिवस का शुभारंभ माँ वीणावादनी के वंदना के साथ प्रारंभ हुआ । सरस्वती वंदना की प्रस्तुति आदरणीया प्रिया साहू के द्वारा किया गया।
अतिथि देवो भवः के भारतीय संस्कृति का निर्वहन करते हुए आज के शैक्षिक वेबिनार में पधारे अतिथियों का स्वागत सम्बोधन व अभिनन्दन हमारे कार्यक्रम के मुख्य संचालक आदरणीया स्नेहलता मैडम जी द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया तत्पश्चात हमारे नवाचारी गतिविधियाँ समूह के उद्देश्य व समूह के लाभ को रिकल बग्गा एवं मंजुला झा के द्वारा संक्षिप्त रूप में बताया गया।एवम् रायपुर के टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।प्रथम दिवस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में *आदरणीया श्रीमती विद्या डांगे मैम scert रायपुर, आदरणीय श्री सत्यनारायण पंडा सर प्राचार्य डाइट खैरागढ़ एवम् आदरणीय आशीष गौतम सर सहायक कार्यक्रम संचालक समग्र शिक्षा रायपुर* द्वारा बारी-बारी कार्यक्रम को संबोधित किया और *नवाचारी गतिविधियाँ ग्रुप के इस कार्य की बहुत सराहना की। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम शिक्षको के द्वारा यह राज्य में पहला कार्यक्रम है जो शिक्षको ने स्वप्रेरणा व बिना किसी विभागीय सहयोग के हो रहा है ये काबिले तारीफ है।*
चयनित शिक्षक शिक्षिकाएं जिन्होंने अपनी प्रस्तुति दी
श्री बसंत दिवान रायपुर, केशर सांडिल्य धमतरी, श्री कन्हैया साहू बलौदाबाजार, श्री के.आर. सोनवानी महासमुंद, श्री अवनीश पात्र गरियाबंद, श्री बाबूलाल कर्ष बिलासपुर, ओम कुमारी पटेल रायगढ़, श्रीमती सीमा चतुर्वेदी कोरबा, श्री विश्वनाथ राजपूत मुंगेली, श्री अजय चौधरी गौरेला -पेंड्रा- मरवाही, रामकुमार बरेठ सक्ती, श्री दिलीप लहरे जांजगीर, श्री मिलिंद चन्द्रा दुर्ग, श्रीमती ज्योति बनाफर बेमेतरा, श्री विकास हरिहारनो राजनांदगॉव, श्री गुनाराम चंदेल कबीरधाम , श्री द्रोण कुमार सार्वा बालोद, श्रीमती हीना परवीन सरगुजा ,एलन साहू जशपुर, धर्मानंद गोजे सूरजपुर, मुकेश भाई पटेल बलरामपुर, परवीन बानो कोरिया, यामिनी नागे बस्तर, शिवकुमार गुप्ता दंतेवाड़ा, सुनीता गोनेट बीजापुर, कविता हिरवानी नारायणपुर, अखिलेश अरकरा कांकेर , हेमशंकर नेताम सुकमा एवं श्रीराम उराँव कोंडागॉव से जुड़कर इन सभी ने सारगर्भित शब्दों में अपनी प्रस्तुति दी।
*कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्नेहलता वर्मा एवं समूह प्रमुख श्री संजीव कुमार सूर्यवंशी के द्वारा किया एवं अंत में आभार प्रदर्शन मनीष जायसवाल द्वारा किया गया ।*
*इस कार्यक्रम में टेक्निकल टीम के साथियो मिलिंद चन्द्रा , राजकुमार जलतारे, एलन साहू ने भरपूर मेहनत व सहयोग किया।*

