*दानवीरों के सहयोग से मिली बड़ी सौगात* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*दानवीरों के सहयोग से मिली बड़ी सौगात*

 धरसींवा को कोविड 19 संवेदना आइसोलेशन अस्पताल की सौगात



0 श्यामाचरण महाविद्यालय के छात्रावास में 100 बिस्तर अस्पताल का शुभारम्भ,,,


0 दानवीरों के सहयोग से मिली बड़ी सौगात,,,


सुरेन्द्र जैन धरसींवा

धरसींवा क्षेत्र में कोरोना वायरस की रोकथाम के साथ संक्रमित ग्रामीणों की देखभाल औऱ उपचार के लिए श्यामाचरण महाविद्यालय के छात्रावास को संवेदना आइसोलेशन असपताल बनाया गया है जिसका शुभारम्भ धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता शर्मा ने किया इस अवसर पर  बीएमओ श्रीमती निवेदिता लकड़ा सहित स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्तिथ रहे।



   इस अवसर पर धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के  तेजतर्रार विधायक श्रीमती अनीता शर्मा ने मीडिया से कहा कि आज देश और प्रदेश में कोरोना महामारी के मरीज के मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रही है व करोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए एवं कोरोना के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए धरसीवां के श्यामाचरण महाविद्यालय के छात्रावास को क्षेत्र के दान वीरों के सहयोग से 100 बिस्तर अस्पताल की सर्वसुविधायुक्त तरीके से आज शुभारंभ कर क्षेत्र के जनता के नाम पर किया गया है वही इस अस्पताल को संवेदना का नाम भी दिया गया है।



0 कोरोना के मरीजों के लिए सर्व सुविधा युक्त होगा अस्पताल---

  कोरोना वायरस की जंग जीत कर खुद ही दर्द को महसूस कर क्षेत्र को 100 बिस्तर की कोविड अस्पताल की बड़ी सौगात को देखते हुए विधायक श्रीमती अनिता शर्मा ने कहा कि धरसींवा ब्लाक के साथ विधान सभा के ग्रामीण मरीजों को कोरोना संक्रमण होने पर उसे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था जिसके तहत धरसींवा स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ श्रीमती निवेदिता लकड़ा,जनपद पंचायत के सीईओ श्री वीरेंद्र जायसवाल सहित श्यामाचरण महाविद्यालय के अधिकारियों के साथ मिल कर महाविद्यालय के छात्रावास को ही कोविड19 अस्पताल बनाया गया है जिसमे दानवीर के रूप में हीरा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री व संजय परख जी जैसे दान दाताओं के चलते यह मिशन एक सौगात के रूप में धरसींवा को मिला है जिससे निश्चित रूप से लोगो को इसका लाभ मिलेगा।


0 इनकी रही उपस्तिथि---

   इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  विधायक श्रीमती अनीता योगेन्द्र शर्मा,खंड चिकित्सा अधिकारी श्रीमती डॉ निवेदिता लकड़ा,नोडल अधिकारी डॉ विकास अग्रवाल, डॉक्टर विजय एक्का, डॉक्टर विकास तिवारी,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,परसतराई सरपंच हेमंत वर्मा, हीरा ग्रुप के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

0 वर्जन0

    कोविड 19 के मरीजों के लिए संवेदना आइसोलेशन अस्पताल का शुभारंभ हुवा है जंहा पर कोविड के मरीजों को सर्वसुविधा युक्त इलाज मिलेगा।

     डॉक्टर श्रीमती निवेदिता लकड़ा

        बीएमओ धरसींवा

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads