*राजिम के ब्लाक चिकित्सा अधिकारी पर कारण बताओ नोटिस के साथ हुआ अनुसनाशात्मक कार्यवाही,अधिकारी की लापरवाही से युवक की मौत,जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू की पहल पर हुई कार्यवाही*
राजिम के ब्लाक चिकित्सा अधिकारी पर कारण बताओ नोटिस के साथ हुआ अनुसनाशात्मक कार्यवाही,अधिकारी की लापरवाही से युवक की मौत
जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू की पहल पर हुई कार्यवाही
जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू
राजिम
राजिम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आए दिन कुछ न कुछ कारण से चर्चा में बना रहता है ऐसे ही ताजा मामला राजिम स्वास्थ्य विभाग का लापरवाही का है जहां स्वास्थ्य विभाग का लापरवाही से एक व्यक्ति का जान भी चला गया था।
वहीं पूरा मामला तुलसी राम साहू का है जिन्हें उपचार के परिजनों ने राजिम स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कमॅचारीयो के द्वारा इलाज में लापरवाही किया गया जिसका तुलसी राम साहू एवं उसके परिवार को भुगतना पड़ा और परिजनों ने पूरा मामला का जानकारी क्षेत्र के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी , वर्तमान गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू को दिए मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहित साहू तत्काल एक्शन लेते हुए ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र सिंह हिरोदिया से उक्त मामला का जानकारी लिए पर उनके द्वारा संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं मिलने से ऐसा संवेदनशील मामला को लेकर कलेक्टर गरियाबंद छत्तर सिंह डेहरे एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से इसका लिखित शिकायत किए जिस पर तत्काल प्रभाव से राजिम बीएमओ को पद से हटाकर राजिम स्वास्थ्य विभाग का फिंगेश्वर बीएमओ डां परितोष कुदेशिया को प्रभार सौंपा गया है साथ ही साथ जांच हेतु समिति का गठन किया गया है वहीं बताना लाजिमी है कि अभी कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के उपर बड़ी जिम्मेदारी है पर वही लोग जब लापरवाही बरतने पर उतारू है तो फिर आम जनमानस का क्या होगा।
वहीं आपको बता दे कि रोहित साहू अपने कार्य शैली के कारण पूरे राजिम विधानसभा में जाने जाते हैं मामले कि गहराई हो उसे समझने की बात हो बहुत जल्दी ही समझ जाते हैं क्योंकि अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने पंचायत का सरपंच पद से किया और सरपंच संघ अध्यक्ष रहे हैं । रोहित साहू का कार्यकाल में पिपरछेडी पंचायत गरियाबंद जिले में विकास कार्यों में प्रथम पर था जिन्हें कई पुरस्कार भी मिला है और अभी वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य बनकर लोगों को सेवा दे रहे हैं वहीं रोहित साहू के बारे में कहा जाता है कि वो लोगों के करीबी से जुड़कर रहे हैं और ग्राम से लेकर शहरों में क्या क्या समस्या होती है इसको बखुबी समझते हैं वहीं आमजनमानस का कोई भी मामला हो शिकायत उस पर तत्काल प्रभाव से कार्य से करते हैं जिसका क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और जनता भी है ।





