*फिर एक दिवसीय धरना दे कर केंद्र के किसान बिल के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा*
देवभोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की पहले जयंती मनाई
फिर एक दिवसीय धरना दे कर केंद्र के किसान बिल के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा
मनमोहन नेताम,देवभोग
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में आज ब्लॉक भर के 100 से ज्यादा कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्थानीय विश्राम गृह में एकत्र होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शाष्त्री को याद कर उनकी जयंती मनाई।ओस आयोजन के बाद कांग्रेसी सोसल डिस्टेंस बनाकर तहसील कार्यालय के पास पहूचे, हाल ही में पारित किसान बिल समेत केंद्र द्वारा पारित तीन कानून को काला कानून बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया, एक दिवसीय धरना देकर नायब तहसीलदार के समक्ष राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौप कर इस कानून को खत्म करने की मांग कांग्रेसियो ने किया है।सुखचंद बेसरा ने कहा की केंद्र सरकार का किसान हितैषी होने के दावे की कलई खुल गई है।हाल ही में पारित कानून किसान के खेत व खलिहान के खिलाफ एक घिनोना षड़यंत्र है।आज के आयोजन में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण अवस्थी,जिला महामंत्री कुंजल राम यादव,भूपेंद्र मांझी, अरुण सोनवानी,पदूनाथ यादव,जय कुमार,नंद कुमार बघेल,जयशन नागेश,विनोद धुर्वा, प्रेमलाल,महेंद्र नेताम,प्रेम आडील,राजकुमार यादव समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

