*लोकसेवक सर्वोदय मंडल ने जुलुम में मनाया गांधी जयंती*
लोकसेवक सर्वोदय मंडल ने जुलुम में मनाया गांधी जयंती
अभनपुर
सर्वोदय लोकसेवक मंच के तत्वधान में ग्राम पंचायत -जुलुम के गांधी चौक में गांधी जी के प्रतिमा में पुष्पांजलि समर्पित कर गांधी जी की जयंती मनाया गया। साथ ही गांधी जी के दर्शन पर संगोष्ठी एवं भजन का आयोजन भी हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में अभनपुर तहसिल साहू समाज के अध्यक्ष-भेखराम साहू, परीक्षेत्र साहू समाज खोरपा अध्यक्ष -वीरेंद्र साहू, भाजपा खोरपा मंडल अध्यक्ष -पारसमणि साहू, महामंत्री -नेहरू लाल साहू एवं सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों ने भी गांधी जी के द्वारा किए गए
राष्ट्रहित, देश भक्ति एवं स्वतंत्र भारत के सपनों को पूरा करने के लिए आजीवन सेवा एवं उनके बताए गए दर्शन को याद कर सभा को संबोधित किया । भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने इन पंक्तियों के साथ उद्बबोधन प्रारंभ किया " धोती वाले बापू की ये ऐसी एक लड़ाई थी, ना गोले बरसाए उन्होंने, ना बंदूक चलाई थी। सत्य अहिंसा के बल पर हि दुश्मन को धूल चटाई थी । महात्मा गांधीजी राष्ट्रपिता होने के साथ-साथ विश्वास दार्शनिकों में से एक हैं । आज दुनिया अपनी समस्या का हल गांधी दर्शन में ढूंढते हैं। कार्यक्रम में गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में धनीराम साहू , राम किशन साहू, संतोष साहू, भरत लाल साहू ,संतूलाल साहू , उभय राम साहू , डॉक्टर विदेशी साहू ,गोपाल साहू , डां . मनहरण ,बृजलाल ,जेठू राम साहू, गणेश राम, रमेश साहू ,पुनारद, पुरोहित,राकेश मिश्रा ,सहित समस्त लोक सेवा सर्वोदय मित्र साथी एवं ग्राम वासी उपस्थित। सब ने गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

