*कुरुद कांग्रेस कमेटी ने मनाई महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती*
कुरुद कांग्रेस कमेटी ने मनाई महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती
अभिमन्यु नेताम,कुरुद
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और गणमान्य जनो ने बापू और शास्त्री जी के जींवन पर प्रकाश डालते हुए देश हित मे किये गए योगदान का वर्णन किया।महात्मा गांधी जी का जीवन ,उनके विचार ,उनके संदेश हमेशा हमे जींवन पथ पर नम्र और सरल भाव से जींवन जीने की सीख देते है।लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय-जवान जय किसान का नारा देकर लोगो की आवाज को बुलंद करते हुए देशहित में काम किया।
वही पुराना बाजार कुरुद में कृषि बिल के विरोध मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी कूरुद एवँ ब्लाक कांग्रेस कमेटी भखारा के संयुक्त तत्वाधान में केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए किसान विरोधी अध्यादेश, बिल के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।इस बिल को किसान विरोधी करार देते हुए
इसे अन्न के देवता का अपमान बताया और राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी ,तारिणी चंद्राकर जिला पंचायत धमतरी, नीलम चन्द्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू,जनपद उपाध्यक्ष जानसिंह यादव,ब्लॉक कांग्रेस कुरुद अध्यक्ष प्रमोद साहू,मुकेश कोसरे ब्लॉक अध्यक्ष भखारा,रमेश पांडेय विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष, मनीष साहू सभापति नगर पंचायत, हेमन्त साहू जिला उपाध्यक्ष विचार मंच,रजत चन्द्राकर पार्षद नगर पंचायत विशाखा साहू,गेंदलाल साहू,वारेन्द्र तारक, गौरीशंकर पांडेय धरना प्रभारी,धार्मिन साहू,देवचरण साहू,रुद्रनाथ साहू,उत्त्तम साहू, अशोक साहू,सन्तोष प्रजापति,कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई, सेवादल एवं कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



