*मोदी सरकार के किसान विरोधी बिल पर चर्चा करने घर -घर पहुंची विधायक* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मोदी सरकार के किसान विरोधी बिल पर चर्चा करने घर -घर पहुंची विधायक*

 मोदी सरकार के किसान विरोधी बिल पर चर्चा करने घर -घर पहुंची विधायक



मोदी सरकार ने 2500 रु किवंटल में धान खरीदी पर अंडगा लगाया ,तब 20 लाख किसानो ने पत्र लिखकर विरोध किया था



सुरेन्द्र जैन,धरसीवां

मोदी सरकार के किसान विरोधी काले कानूनो के खिलाफ पूरे देश मे किसानों मजदूरों और आम लोगो मे गुस्सा उमड़ रहा है। वही छेत्रिय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा द्वारा आज  सारागांव, निलजा,पवनी, मुरा, व मोहरेंगा का दौरा कर घर घर जा किसान भाइयों से किसान बिल पर चर्चा की व हस्ताक्षर अभियान भी चलाया । इसके पहले भी विधायक द्वारा लगातार बिल का विरोध अलग - अलग गाँवो में।किया जा रहा है ।  वही विधायक लगातार किसान हित मे आवाज़ उठाने में पीछे नही हट रही है ।



विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के द्वारा तीनो किसान विरोधी आम आदमी विरोधी काले कानूनो के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान पूरे छेत्र में चालू है औऱ वो खुद इसका जिम्मा उठाई हुई है जिसमे उन्हें कार्यकर्तओं के साथ साथ किसान भाइयों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है ।



विधायक ने आगे कहा की कि जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार किसानों की हित के लिए फैसले ले रहे व हर प्रयास कर उनका सहयोग कर रहे वही नरेंद्र मोदी  लगातार किसानों की उपेक्षा कर रही वही भाजपा सरकार सिर्फ अमीरों की सरकार बनकर रह गई है जहां सिर्फ गरीबो के साथ अनयाय हो रहा ।

वही विधायक ने आगे कहा की वह किसानों के साथ गलत होने नही देगी ।




उक्त हस्ताक्षर अभियान के दौरान

जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण ऊधो वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,ग्राम निलजा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा, जनपद सदस्य इंदल साहू,जनपद सदश्य कंचन टोकेंद्र गायकवाड़, विनोद वर्मा, घनश्याम वर्मा,क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र वर्मा राजू वर्मा देलू साहू रूपचंद्र धीवर सरपंच शेखर वर्म, सरपंच प्रभा साहू, गिरवर वर्मा,  विनोद वर्मा, अज्जू ,रवि लहरी जनपद सदस्य इंदर साहू खेम देवांगन,शर्मा, डेलू, सरोजनी वर्मा,लकेश्वर कोशले,अविनाश राम ,राजू ,रवि ,लहरी एवं क्षेत्र के सभी बूथ प्रभारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads