*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के द्वारा प्रदेश कार्यसमिति और जिला संयोजकों की उपस्थिति में वर्चुअल मीटिंग*
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के द्वारा प्रदेश कार्यसमिति और जिला संयोजकों की उपस्थिति में वर्चुअल मीटिंग
रायपुर
भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के द्वारा प्रदेश कार्यसमिति और जिला संयोजकों की उपस्थिति में वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश प्रभारी श्रीमती विभा राव जी एवं प्रदेश संयोजक श्री अंजय शुक्ला जी,प्रदेश सहसंयोजक श्रीमती चम्पा देवी पावले जी,श्री राजेश अवस्थी जी की गरिमामयी वर्चुअल उपस्थिति के बीच सम्पन्न हुई।यह बैठक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नवनियुक्त जिला संयोजकों की परिचयात्मक व अभी तक के हुएकार्यो की समीक्षात्मक बैठक के रूप में सम्पन्न हुई।
प्रदेश संयोजक श्री अंजय शुक्ला जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की हर बच्ची को अपना समझ कर उसकी परेशानी समझना हमारा काम है,तभी हम उनकी मदद कर पाएंगे।प्रदेश प्रभारी विभा राव जी ने अपने संबोधन में प्रदेश में हो रही बेटियों के साथ दुर्व्यवहार की घटना पर अफसोस और चिंता जताया और कहा कि प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संगठित होकर हमें बेटियों के हक को लड़ाई लड़नी होगी,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत लोगो में जागरूकता आई है जिसका परिणाम महिला पर हो रही घटना रेश्यो में सुधार के रूप में देखा जा सकता है,पर बेटियों के साथ हो रही दुर्व्यवहार की घटनाओं और उनके हक की लड़ाई लड़ने हेतु हमें बेटियों के साथ खड़ा रहना पड़ेगा।कार्यक्रम का आभार श्री राजेश अवस्थी जी ने प्रकट किया एवं कार्यक्रम को होस्ट और संचालित इंजी.शिखा शर्मा ने किया। साथ ही प्रदेश मीडिया प्रभारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में डॉ किरण बघेल सहयोग भी सराहनीय रहा।

