*दो साल के कांग्रेस शासन में अपराध का गढ़ बन गया छत्तीसगढ़ : चंद्रशेखर साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*दो साल के कांग्रेस शासन में अपराध का गढ़ बन गया छत्तीसगढ़ : चंद्रशेखर साहू*

 दो साल के कांग्रेस शासन में अपराध का गढ़ बन गया छत्तीसगढ़ : चंद्रशेखर साहू



    राजिम 

छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे अपराधों के मामले को लेकर गरियाबंद जिले के भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने हमला बोलते हुए कहा कि दो साल के शासन में ही छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बन गया है। चंद्रशेखर साहू ने कहा कि प्रदेश में लगातार चोरी बलात्कार,दिनदहाड़े चाकूबाजी,महिला आरक्षक और महिला अधिकारी के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी हाल ही में धमतरी जिले के आमदी नगर पंचायत में महिला सब इंजीनियर के साथ मारपीट में उन्हें साथ टाँके लगाए गए हैं, कांकेर में कांग्रेस के नेता खुलेआम पत्रकार को थाने में पुलिस के सामने पीटते हैं, कोरिया जिले में कांग्रेस का पार्षद महिलाओं को दौड़ाकर मारपीट कर रहे हैं,बलौदा बाजार के बिलासपुर में नाबालिगों के साथ अनाचार हुआ वहीं राजिम में दिनदहाड़े घर से आठ लाख रुपए की लूट हो गई अपराधों की सूची बहुत लंबी है। सुबह जब भी अखबार खोलो तो प्रदेश में लूट ,डकैती,सरेआम हत्या और बलात्कार जैसे संगीन अपराधों से अखबार रंगे होते हैं जिससे मन क्षुब्ध हो जाता है।प्रदेश में अपहरण और लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है, सवाल उठता है कि ना इतना बेखौफ होकर अपराधी प्रदेश में घूम रहे हो और उसके कारण प्रदेश की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। अपराधी खुले में घूम रहे हैं जिससे शांति का प्रदेश छत्तीसगढ़ आज अपराध गढ़ के रूप में प्रमाणित होता जा रहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads