मोहरेंगा में पर्यटन केंद्र बनाए जाने पर विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जनता को दी बधाई। - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मोहरेंगा में पर्यटन केंद्र बनाए जाने पर विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जनता को दी बधाई।

 मोहरेंगा मे नेचर सफारी को पर्यटन केंद्र  बनाए जाने पर मुख्यमंत्री को विधायक ने दिया धन्यवाद...



मोहरेंगा बनेगा पर्यटन का केंद्र पर्यटकों को मिलेंगी सुविधाएं...



बढ़ते प्रदूषण पर इंदिरा प्रियदर्शनी नेचर सफारी मील का पत्थर साबित होगा..



मोहरेंगा में पर्यटन केंद्र बनाए जाने पर विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जनता को दी बधाई।

सुरेन्द्र जैन,धरसींवा

     रायपुर से 40 किलोमीटर दूर तिल्दा खरोरा मुख्य मार्ग पर स्थित जमीन का बेहतर उपयोग सरकार ने किया है उस स्थान पर सरकार के द्वारा इंदिरा प्रियदर्शनी नेचर सफारी बनाया गया है इससे वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण पर जहां लगाम लगेगा वही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य होगा। इस स्थान का बेहतर सदुपयोग करने के लिए हमारी सरकार ने इस स्थान को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया है इसके लिए मुख्यमंत्री जी और अन्य मंत्री गण धन्यवाद के पात्र हैं। ये बातें धरसीवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने कही। नेचर सफारी के उद्घाटन पर स्थानीय विधायक अनीता शर्मा ने बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से छत्तीसगढ़ में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर पर्यटन स्थल बनते जा रहे हैं उसी का ताजा उदाहरण मोहरेंगा में इंदिरा प्रियदर्शनी नेचर सफारी है जिसे पर्यटन केंद्र के रूप में सरकार ने साकार किया पर्यटक वहां जाकर और वन विभाग के व्यवस्था के अनुरूप अंदर भ्रमण कर सकते हैं। अंदर अनेक प्रकार के जीव जंतु को देख सकते हैं आम जनता परिवार के साथ वहां जाकर अपना समय बिता सकते हैं । विधायक ने यह भी कहा कि आम जनता को सुविधा मिले इसके लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आने वाले समय में मोहरेंगा में निश्चित ही पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी उसे देखते हुए समय के साथ ही विकास कार्य कराया जाएगा.. नेचर सफारी के बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होने पर विधायक अनीता शर्मा ने अपने क्षेत्र की जनता को भी बधाई दी है जिनके लिए एक पर्यटन स्थल उनके क्षेत्र में ही स्थापित हो गया जहां वे जाकर परिवार सहित समय बिता सकेंगे साथ ही अपने घर परिवार वालों को अपने सगे संबंधियों को वहां घूमा सकेंगे ।अनीता शर्मा ने वन विभाग के मंत्री मोहम्मद अकबर को भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिनकी मेहनत से उनके क्षेत्रवासियों को एक नया पर्यटन स्थल मिल पाया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads