महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सूरजपुर में प्रकरणों पर सुनवाई
,महिलाओं को जागरूक करें, स्थानीय वालेंटियर्स से लें मदद - डाॅ. किरणमयी नायक
महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सूरजपुर में प्रकरणों पर सुनवाई
सूरजपुर
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ किरणमयी नायक ने आज सूरजपुर जिले के महिलाओं के उत्पीड़न संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में की। सुनवाई के दौरान सोषल डिस्टेंसिंग व फिजीकल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाईजर का प्रयोग करते हुए कार्यवाही प्रारंभ की गई। उन्होनें सुनवाई के लिए उपस्थित सभी पक्षकारों से चर्चा कर संबंधित प्रकरणों के स्थिति के संबंध में पूछताछ की। निर्धारित 8 प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए 4 प्रकरण नस्तीबद्ध, 2 निराकृत, 1 रायपुर एवं 1 प्रकरण कोरिया जिला स्थानांतरित किया गया है।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्धारित 8 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। जिसमें आवेदक मुकेष राजवाड़े आ. बुधराम राजवाडे़ निवासी इमलीपारा, भटगांव सूरजपुर के द्वारा अपनी बहन के संदिग्ध अवस्था में हुई मृत्यु के संबंध में उचित जांच हेतु आवेदन किया गया था, महिला आयोग अध्यक्ष के समक्ष मृत छात्रा के पिता उपस्थित हुए एवं आवेदक भाई के रायपुर होने पर मामले को स्पष्ट रूप से जांच एवं सुनवाई करने हेतु रायपुर स्थानांतरित किया गया है। दुसरे प्रकरण में महिला के द्वारा पिता के विरूद्ध जेवर नहीं देने की शिकायत की गई थी, प्रकरण पर अनावेदक पिता उपस्थित हुए एवं डाॅ किरणमयी नायक ने महिला के उपस्थित न होने पर मोबाईल पर ही बात कर सुनवाई की। जिसमें निराकरण बतौर पिता व पुत्री के मध्य पुनः संबंध सुधारने को ध्यान में रखकर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया है। तीसरे प्रकरण में आवेदिका ने आर.एस.पटेल कार्यपालन अभियंता छ.ग. स्टेट पावर डि.कंपनी लि. सूरजपुर के उपर कार्यस्थल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था, सुनवाई में पाया गया कि अनावेदक संभवतः रिटायर हो चुका है, जिसका स्थायी पता प्राप्त करने एवं उचित कार्यवाही करने कंपनी के एमडी को आयोग से पत्र पे्रषित किया जायेगा एवं आवेदिका को उचित कार्यवाही हेतु रायपुर आने की समझाईष दी गई है। चैथे प्रकरण में आवेदक महिला ने कोरिया जिला निवासी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था, जिसे कोरिया में सुनवाई करने हेतु स्थानांतरित किया गया है। पांचवें प्रकरण पर महिला के द्वारा जयनगर थाना निवासी षिक्षक पर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण की षिकायत की गई थी, प्रकरण पर अध्यक्ष डाॅ नायक ने दोनो पक्षों को सुना एवं एएसपी श्री हरीष राठौर ने बताया कि प्रकरण पर चालान पेष कर दिया गया है, मामला सूरजपुर न्यायालय में लंबित है, इस पर अध्यक्ष ने महिला को प्रेरित करते हुए न्याय दिलाये जाने का आष्वासन दिया एवं आयोग से प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। छठवें प्रकरण में आवेदक महिला सुनवाई में उपस्थित नहीं हुई एवं अनावेदक ने आवेदिका के विरूद्ध 420 के दस्तावेज आयोग अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किये। इसके साथ ही उपस्थित एसडीओपी मंजुलता बाज ने बताया कि मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाने वाली महिला के विरूद्ध 23 सितम्बर 2020 को थाने में धारा 420, 34 भादवि के तहत दर्ज किया गया है, तब से ही वह फरार चल रही है। उक्त मामले के थाने में पंजीबद्ध होने पर आयोग से नस्तीबद्ध किया गया। इसके अतिरिक्त दो अन्य प्रकरणों पर दोनो पक्षों ने आपसी समझौते की बात कहीं जिसे आयोग से नस्तीबद्ध किया गया है। एक अन्य प्रकरण पर दैहिक शोषण की षिकार महिला के आवेदन पर सुनवाई की गई जिसपर एएसपी श्री हरीष राठौर एवं एसडीओपी मंजुलता बाज को अधिकृत किया गया है कि आवेदक महिला का सहयोग करते हुए मामले पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी कर आयोग को दो माह के अंदर सूचित करेंगें।
निर्धारित प्रकरणों के अतिरिक्त सुनवाई के दौरान आयोग अध्यक्ष के समक्ष 3 महिलाओं ने आवेदन प्रस्तुत किया जिसपर आयोग से एसपी सूरजपुर को पत्र प्रेषित करते हुए आवष्यक कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया है। इस दौरान क्षेत्र की कुछ बालिकाओं ने स्वेच्छा से महिला उत्थान हेतु वांलिटियर्स का कार्य करने हेतु आवेदन आयोग अध्यक्ष के समक्ष दिया जिसपर सूरजपुर पुलिस को निर्देषित किया गया है, कि क्षेत्र में इस प्रकार सेवा देने वाली बालिकाओं से महिला उत्थान हेतु सहयोग लें। डाॅ किरणमयी नायक ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में जागरूकता की कमी है, जिस कारण उत्पीड़न के मामले ज्यादातर देखे जा रहे है, इस हेतु वालिटियर्स एवं महिला जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर क्षेत्र में लड़कियों को जागरूक किया जायें कि वे बिना शादी के पुरूष के साथ न रहें। यदि उनके साथ कुछ भी गलत होता है, तो सर्वप्रथम पुलिस से सहायता लें और इसके उपरांत महिला आयोग में आवेदन करें। जिसमें अनावेदक का नाम और स्पष्ट पता दें जिससे उचित कार्यवाही की जा सके। उन्होनें महिलाओं को गंभीर प्रवृत्ति के मामले में रायपुर महिला आयोग आने की समझाइश भी दी है।
सुनवाई के दौरान जिला महिला कांगे्रस अध्यक्ष श्रीमती भगवती राजवाड़े, पार्षद सूरजपुर कूसुमलता राजवाडे़, श्रीमती दिप्ती स्वांई एवं अन्य स्थानीय महिला प्रतिनिधि सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीष राठौर, अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मोटवानी, संयुक्त कलेक्टर श्री षिवकुमार बनर्जी, एसडीओपी मंजुलता बाज, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री मुक्तानंद खुंटे एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

