कलेक्टर ने किया स्टेडियम और क्रीडा परिसर का निरीक्षण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कलेक्टर ने किया स्टेडियम और क्रीडा परिसर का निरीक्षण

 कलेक्टर ने किया स्टेडियम और क्रीडा परिसर का निरीक्षण 




गरियाबंद
 गरियाबंद नगर को जिला मुख्यालय के अनुरूप विकसित किया जायेगा। कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर ने आज नगर के महाविद्यालय परिसर से लगे आउट डोर और इन डोर स्टेडियम तथा आदिवासी बालक क्रीडा परिसर और जिला ग्रंथालय और खेल ग्राउंड का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने राजस्व, पीडब्ल्यूडी और खेल विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम व महाविद्यालय परिसर को अधोसंचना विकास मद से बेहतर ढंग से विकसित करने प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। 



उन्होंने स्टेडियम व काॅलेज परिसर के सामने अतिक्रमण व ठेले आदि को हटाने तथा काॅलेज परिसर अंतर्गत अनुपयोगी भवनों को डिस्मेंटल कराने और जिला परिवहन कार्यालय को कलेक्टोरेट में शिफ्ट कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने इनडोर स्टेडियम के लिए क्लब गठित कर स्टेडियम के रख-रखाव हेतु सदस्यों के लिए शुल्क निर्धारित करने खेल अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने क्रीडा परिसर ग्राउंड को सुरक्षित रखने बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने नवनिर्मित जिला ग्रंथालय का भी अवलोकन किया और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देशित किया।



 कलेक्टर ने बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन भी किया। मौके पर उपस्थित बीएलओ ने बताया कि अभी तक त्रुटि सुधार हेतु कोई भी मतदाता केन्द्र में नहीं पहुंचे। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने तहसीलदार श्री साहू को मतदाता सूचि पुनरीक्षण कार्य का नगर में मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम श्री जे.आर.  चैरसिया, एसडीएम श्री भूपेन्द्र साहू, तहसीलदार श्री राकेश साहू, एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री आर.आर. ध्रुव, खेल अधिकारी श्री दीनु पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads