गोगांव में गुढ़ियारी पुलिस ने कल पत्नी को पौने दो किलो गांजा के साथ किया था गिरफ्तार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गोगांव में गुढ़ियारी पुलिस ने कल पत्नी को पौने दो किलो गांजा के साथ किया था गिरफ्तार

 पत्नी के बाद नशे का सौदागर पति भी हुआ गिरफ्तार



गोगांव में गुढ़ियारी पुलिस ने कल पत्नी को पौने दो किलो गांजा के साथ किया था गिरफ्तार




*आज सिलतरा धरसीवां पुलिस ने पति संजय धीवर को ढाई किलो गांजा व साथी सहित किया गिरफ्तार*

*जिला पुलिस के नशामुक्ति अभियान को मिल रही सफलता*

   सुरेन्द्र जैन धरसीवां

रायपुर जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान को खासी सफलता मिल रही है पुलिस ने कल जहां गुलड़ियारी के गोगांव में एक महिला के घर दबिश देकर पौने दो किलो गांजा जप्त किया था वही आज सिलतरा धरसीवां पुलिस ने उसी महिला के पति संजय लंगड़ा ऊपर संजय धीवर को ढाई किलो गांजा के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार किया उसके साथ उसका साथी भी वाइक सहित पुलिस ने धर दबोचा।

इस तरह की घेराबंदी

जिला पुलिस द्वारा चलाये नशामुक्ति अभियान के दौरान सीएसपी उरला ये अक्षय कुमार के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा के प्रभारी डीडी मानिकपुरी ने पुलिस बल के साथ सिलतरा के इंडियन ऑयल वाटलिंग रिफलिंग प्लांट के समीप घेराबंदी की ओर गांजा बेंचने घूम रहे नशे के सौदागर संजय धीवर व ओमप्रकाश साहू को गिरफ्तार किया

  चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपराड क्रमांक 533/2020धारा 20  बी एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी संजय धीवर पिता रामकृष्ण धीवर  उम्र 37 वर्ष निवासी सूर्यनगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर एवं आरोपी ओमप्रकाश साहू पिता नरेंद्र साहू उम्र 28 वर्ष निवासी कबीरनगर रायपुर को गिरफ्तारी दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमवाय 2160 स्पलेंडर भी जप्त की इसी मोटरसाइकिल में आरोपी मादक पदार्थ गांजा बेचते थे उनके कब्जे से ढाई किलो किलो ग्राम गांजा एवं नगदी 32640 रुपये भी पुलिस ने बरामद किये।

राजधानी में घूम घूमकर बेचता था गांजा

   बताया जाता है कि आरोपी संजय धीवर एक पैर से लंगड़ा होने के बाबजूद एक साथी की मदद से वाइक से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आसपास गांजा बेंचने वालों को लंबे समय से गांजा सप्लाई करता आ रहा है।

पत्नी को कल गुढ़ियारी पुलिस ने किया था गिरफ्तार

   सिलतरा पुलिस द्वारा जिस आरोपी संजय धीवर को आज गिरफ्तार किया गया उसी की पत्नी को कल गुढ़ियारी पुलिस ने एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads