कुटेला में मितानिनो को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित
कुटेला में मितानिनो को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित
आरंग
जनपद पंचायत के तहत ग्राम पंचायत कुटेला में बड़े ही सम्मान के साथ मितानीन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुटेला के सरपँच श्रीमती ममता चन्द्राकर, सरपँच प्रतिनिधि पवन कुमार चन्द्राकर, सचिव किशन साहू, उपसरपंच श्रीमती झालेश्वरी धीवर, पंच मुकेश भारद्वाज, सलामुद्दीन खान, प्रमीला, चमेली देवदास, रोजगार सहायिका कुसुम निषाद, आंगनबाडी कार्यकर्ता सलमा बेगम, सुषमा चन्द्राकर, गायत्री चन्द्राकर, सहायिका कुमारी, माया, ईश्वरी, मितानीन, कार्यक्रम के डी.आर.पी. श्रीमती खेमेश्वरी साहू, एम.टी. श्रीमती भोगेश्वरी मानिकपुरी, पुष्पा साहू, ग्रा.स्वा. संयोजक मोतीलाल साहू, समर्थन कार्यकर्ता केशव धीवर, भृत्य ईश्वर देवदास शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इसी कड़ी में सभी मितानीन, आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका इन सभी को श्रीमती ममता चन्द्राकर सरपंच ग्राम पंचायत कुटेला द्वारा साड़ी एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्य्म से समुदाय को बढ़ते हुए कोविड 19 संक्रमण एवं एच.आई.वी.एड्स से बचने के लिए सुरक्षा एवं सावधानियों पर विशेष जोर दिया गया।
