अब मछली पालन हेतु कोआपरेटिव बैंक से मिलेंगे कर्ज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अब मछली पालन हेतु कोआपरेटिव बैंक से मिलेंगे कर्ज

मुख्यमंत्री की पहल का मछुवारा संघ ने किया स्वागत



अब मछली पालन हेतु कोआपरेटिव बैंक से मिलेंगे कर्ज

आरंग 

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में मछली पालन को खेती का दर्जा देने का भूपेश बघेल मुख्यमंत्री द्वारा की गई पहल का मछुवा कांग्रेस के जिला प्रभारी महामंत्री पवन धीवर, जिला सचिव पुरषोत्तम धीवर, आरंग जनपद सदस्य रानी धीवर, रायपुर जिला सरपंच संघ अध्यक्ष गोपाल धीवर, गंगा प्रसाद धीवर, रूप कुमार धीवर, तीजु धीवर, बिसाहू धीवर, दिलीप धीवर, संतोष धीवर, सहदेव धीवर, सुरेश धीवर एवं धनेश धीवर सहित समस्त मछुवारा समाज ने बघेल की पहल का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। अब खेती किसानी की तरह मत्स्य पालन के लिए भी कोऑपरेटिव बैंक से ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने की फल को पवन धीवर ने स्वागत करते हुए खास की अब मछुवारों की जीवन स्तर में सुधार आना स्वाभविक है। विदित हो कि भूपेश बघेल ने बीते शनिवार को विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर आयोजित छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज के सम्मेलन को अपने निवास कार्यालय से संबोधित किया। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में मछली पालन को खेती का दर्जा देने के लिए पहल करेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए अधिकारियों को योजना बनाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती-किसानी की तरह मछली पालन के लिए कोऑपरेटिव बैंक से ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने और किसानों को दी जाने वाली बिजली दरों में छूट की भांति मछली पालन करने वाले लोगों को भी छूट देने के लिए पहल की जाएगी। बघेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में मछुआरा समाज को विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान सहायता दी जा रही है, लेकिन इससे उनकी आर्थिक स्थिति में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मछली पालन से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए जरूरी है कि वे वैज्ञानिक पद्धति से मछली पालन करें और उनके विक्रय का अच्छा प्रबंधन करें। इससे न सिर्फ मछुआरों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, साथ ही छत्तीसगढ़ धान उत्पादन की भांति मछली उत्पादन में भी देश में प्रथम स्थान पर होगा। ईधर आयोजन में मौजूद कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि मछली का पूरा काम मछुवारो को मिले। ठेकेदार माला-माल नही होंगे। अब मछुवारा सीधा काम करेंगे। सरकार को राजस्व की चिंता नही है। इस अवसर पर श्री चैबे ने मछुवारो को एक हजार मोटर साईकल वितरण करने की घोषण की। जिससे मछुआरो को अपना काम करने में आसानी होगी। चैबे की घोषणा का पवन धीवर सहित मछुआरे संघ ने स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads