ट्रक ने लिया बाइक को चपेट में बाइक सवार की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ट्रक ने लिया बाइक को चपेट में बाइक सवार की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत

 ट्रक ने लिया बाइक को चपेट में बाइक सवार की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत



जयलाल प्रजापति, सिहावा-नगरी

 सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम  पाइक भाटा के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोराई से नगरी की ओर आंध्र प्रदेश की एक ट्रक क्रमांक AP 39 I 2993 तेज रफ्तार से आ रही थी वही सिहावा से कैलाश रात्रे पिता कोन्दूराम रात्रे उम्र 38 वर्ष अपने ग्रह ग्राम पाइक भाटा जा रहा था इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गया जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपनी गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया था जिसे सिहावा पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा फिलहाल सिहावा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है व आगे की कार्यवाही जारी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads