मनीषा ने जिला कला उत्सव में अपनी प्रतिभा को दिया आयाम,राज्य स्तरीय स्पर्धा में अब दिखाएगी जौहर
मनीषा ने जिला कला उत्सव में अपनी प्रतिभा को दिया आयाम,राज्य स्तरीय स्पर्धा में अब दिखाएगी जौहर
राजेन्द्र साहू,मगरलोड
-रेन्बो इंग्लिश मिडियम स्कूल,करेली छोटी-मेघा मगरलोड में अध्ययनरत् प्रतिभावान छात्रा कु मनीषा साहू कक्षा 9वीं ने समग्र शिक्षा छत्तीसगढ द्वारा शिक्षा विभाग के माध्यम से विभिन्न विधाओ हेतु आयोजित जिलास्तरीय आनलाईन प्रतियोगिता "कला उत्सव 2020" में लोक संगीत विधा गायन मे प्रथम स्थान प्राप्त किया और अब वे आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता "कला उत्सव 2020" मे जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इसमें विद्यालय के संगीत शिक्षक आशीष साहू एवं खुमान साहू का विशेष योगदान रहा। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में गणेश राम सिन्हा कक्षा 10 वीं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।उनकी इस उपलब्धि पर संस्था के डायरेक्टर पारख दास मानिकपुरी, पालक समिति अध्यक्ष चिंता राम सिन्हा, प्राचार्य राजू साव, श्रीमति साधना साहू, श्रीमति दिप्ति मानिकपुरी, प्रमोद साहु, राकेश साहु, खिलेश्वरी साहु, शशि गोस्वामी, सौरभ तिवारी,गणेश चक्रधारी ,रुद्रप्रताप , कुसुमलता साहु, वीना साहू, डामिन साहु, आरती साहु, टुमन साहु, आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं दिया है।
