बैहार में मितानिन दिवस में सम्मान पाकर गदगद हुये मितानिन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बैहार में मितानिन दिवस में सम्मान पाकर गदगद हुये मितानिन

 बैहार में मितानिन दिवस में सम्मान पाकर गदगद हुये मितानिन



आरंग

बैहार में मितानिन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वतन अंगनाथ चंद्राकर जनपद सदस्य आरंग, सरपंच श्रीमती गीता साहू, उपसरपंच नन्दकुमार यादव ने साड़ी व श्रीफल से मितानिनो का सम्मान किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने समाज सेवा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र समर्पित होकर कार्य कर रहे मितानिनों के कार्यों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोधन न्याय योजना के आरंभ के लिये बैहार पंचायत आगमन के पश्चात, सतत् गति से हो रहे गांव में विकास कार्यों के लिये क्षेत्र के विधायक केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, श्रीमती डुमेंद्र हेमलता साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, श्रीमती केसरी मोहन साहू सदस्य जिला पंचायत रायपुर, वतन अंगनाथ चंद्राकर जनपद पंचायत सदस्य आरंग का सरपंच श्रीमती गीता साहू ने आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में मितानिन चंपेश्वरी साहू, अन्नपूर्णा बंजारे, बिसमत साहू, तारा बंजारे, गोदावरी कोसले, रेखा कोसले, सरपंच प्रतिनिधि हेमंत साहू, पंच सुखीराम साहू, शेखर साहू, मधु साहू, रूपा साहू, लीला साहू, नरसिंह बंजारे, चम्मन कोसले, रूपा साहू, गौठान प्रबंधन समिति अध्यक्ष चन्द्रविजय साहू, रेखराम कुर्रे, खम्मन साहू, विक्की साहू, कैलाश बंजारे, हेमनारायण बंजारे, सुकुल दास, चेतन साहू, नरेश साहू, मोहित साहू, चम्मन लाल साहू, मनसुख साहू, संतू साहू, शांति बाई साहू, क्रांति साहू, सीमा साहू, राही साहू, भुनेश्वरी साहू, मीना यादव, बुधारिन साहू, संतोषी साहू, परेमिन साहू, संध्या साहू, निर्मला साहू, सावित्री साहू, दुरपती साहू, पार्वती यादव, ममता यादव, जागेश्वरी साहू, रामेश्वरी, रैनी बाई उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads