आंचलिक खबरें
महिलाओ ने की सुख समृद्धि और संतान की दीर्घायु की मंगल कामना
मंगलवार, 24 नवंबर 2020
Edit
महिलाओ ने की सुख समृद्धि और संतान की दीर्घायु की मंगल कामना
आरंग
जनपद पंचायत आरंग के ग्राम लखोली, परसदा, पलौद, गोढ़ी, संडी, नारा, भानसोज, खौली, फरफौद, रीवा, कुकरा सहित अनेक गांवो में महिलाओं ने आंवला नवमी मनाई। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवले के पेड़ सहित भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पुजा अर्चना की। आंवला नवमी पर लखोली की महिला राधिका चन्द्राकर, हेमा चन्द्राकर, कांति चन्द्राकर, पार्वती चन्द्राकर, संगीता चंद्रकार एवं शकून साहू सहित अनेक महिलाओ ने सुबह स्नान करके आंवले के पेड़ के आसपास की सफाई कर पेड़ के तने पर जल चढ़ाया। इसके बाद कच्चा दुध, हल्दी व रोली लगाई। साथ ही तने में कच्चा सुत व मोली धागा बांधकर आठ परिक्रमा कर पेड़ पर लपेटकर परिवार व सन्तान की सुख समृद्धि की कामना की।
Previous article
Next article
