// 550 लोगों ने परीक्षण कराकर दवाइयां ली// - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

// 550 लोगों ने परीक्षण कराकर दवाइयां ली//

 *खम्हरिया में एक दिवसीय आयुष स्वास्थ्य मेला संपन्न*



// 550 लोगों ने परीक्षण कराकर दवाइयां ली//


जयलाल प्रजापति/नगरी

जिला आयुर्वेद विभाग, धमतरी के सौजन्य से ग्राम खम्हरिया, विकासखंड नगरी में 29 दिसम्बर, मंगलवार को एक दिवसीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया । 

सर्वप्रथम अतिथियों जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, सरपंच लक्ष्मी कश्यप, जनपद सदस्य ईश्वर पटेल, ग्राम के वरिष्ठ रवि शंकर दुबे, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी एवं सरपंच मुनईकेरा महेंद्र नेताम द्वारा भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारम्भ किया गया। 




मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर दवाई दी गई। मेला स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन किया गया। प्रत्येक मरीज को चेहरे पर मास्क एवं सेनेटराइज करने के पश्चात ही मेला स्थल में प्रवेश करने दिया गया। चिकित्सक और मरीज के बीच 2 गज की दूरी को बनाए रखने हेतु दोनों के बीच पारदर्शी पॉलिथीन को वायरस के प्रसार को रोकने की व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक व्यक्ति का थर्मल परीक्षण किया गया उसके पश्चात ही स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां दी गई। खम्हरिया के आयुष स्वास्थ्य मेला में 550 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निशुल्क दवाईयां ली। मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी व योग पद्धति से चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया ।





आयुष मेला के नोडल अधिकारी डॉ रविंद्र कुमार वर्मा के साथ डॉ निशांत अग्रवाल, डॉ विनोद नंद, डॉ एमपी चंद्राकर, डॉ नेहा चौधरी, डॉ ज्योति नेताम, फार्मासिस्ट रमेश नवरत्न, विवेक साहू, श्रीनाथ श्रवण चौहान, दिनेश भागेलाल, द्रोपति संतोषी, पीटीएस जोहरी यादव, नंदकुमार और छविराम ने अपनी सेवाएं दी। आयुष स्वास्थ्य मेला को उप सरपंच पूर्णेन्द्र साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गांव के मितानीन, ग्राम के वार्ड पंच गण सहित ग्रामवासियों ने सहयोग प्रदान किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads