जिले के कोविड वारियर्स को राज्यपाल से मिला प्रशस्ति पत्र कलेक्टर ने दी बधाई - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जिले के कोविड वारियर्स को राज्यपाल से मिला प्रशस्ति पत्र कलेक्टर ने दी बधाई

जिले के कोविड वारियर्स को राज्यपाल से मिला प्रशस्ति पत्र कलेक्टर ने दी बधाई



गरियाबंद 

 कोरोना काल में जिले के युवा कोविड वारियर्स के कार्य की सराहना की गई है। राज्यपाल एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा उन्हे प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। कोविड वारियर्स को यह प्रमाण पत्र कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा आज कार्यालय में प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने युवाओं के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपके कार्य से कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिली है। ज्ञात है कि लाॅकडाउन के दौरान इंडियन रेडक्रास सोसायटी से जुडे़ जिले के ओंकार साहू , अविनाश चैहान, टिकेश्वर साहू, नीलकंठ साहू, राकेश डाहरे, नागेन्द्र साहू युवाओं ने मास्क का उपयोग करने , सेनेटाईजर का इस्तेमाल करने, दो गज दूरी और नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने जैसे कार्य के लिए लोगो को प्रेरित किया। इनके द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान देने व प्रवासी मजदूरों को भोजन देने में भी लोगो को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्रशेखर साहू, श्री बैशाखु राम साहू ,श्री रोमन साहू जिला संगठक इंडियन रेडक्रास सोसायटी ,टीएल सोनवानी जिला संगठक एनएसएस, संगीता झा रेडक्रास प्रभारी एवं सीएमएचओ डाॅ एनआर नवरत्न मौजूद थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads