*विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 8 गांवो के तूफानी दौरे में कहा*
*कृषि और किसान भारत की रीढ़ कांग्रेस कर रही मजबूत रीढ़*
*विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 8 गांवो के तूफानी दौरे में कहा*
एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
कृषि और किसान भारत के उज्ज्वल भविष्य की रीढ़ हैं यह जितने मजबूत होंगे देश उतना ही मजबूत और प्रगतिशील होगा प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसी रीढ़ को मजबूत करने का काम कर रही है।
यह बात क्षेत्रीय विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र के 8 गांवो के तूफानी दौरा के दौरान कही
विधायक श्रीमती शर्मा ने कहा कि जिस देश की कृषि और किसान जितना मजबूत होगा वह देश उतना ही अधिक मजबूत होगा प्रगतिशील होगा इसीलिए राहुल गाँधीजी के नेतृत्व में मार्गदर्शन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कृषि किसान और पशुधन की रक्षार्थ कई योजनाएं बनाई है,प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के उज्ज्वल भविष्य की रीढ़ कृषि ओर किसान को छत्तीसगढ़ में मजबूत करने नरवा गरवा घुरुआ बारी,गौधन न्याय योजना जैसी योजनाएं बनाकर जमीनी स्तर पर लागू की गौठाने खुलवाई ओर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने उनके कर्ज माफ किये साथ ही धान का समर्थन मूल्य बढाकर 2500 रुपये किया ताकि किसानो को उनकी मेहनत का सही दाम मिल सके।
*एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
विधाययक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा ने इस दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र के तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले 8 ग्राम पंचायतों को एक करोड़ 1 लाख रुपए की विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी जिसका भूमि पूजन आज सुबह 11:30 बजे परसदा गांव से शुरू किया विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने ब्लॉक अध्यक्ष देवव्रत नायक,पूर्व जनपद अध्यक्ष वेदराम मनहरे, जनपद अध्यक्ष सुमन देवव्रत नायक, जनपद उपाध्यक्ष टिकेस्वर (सोनू) मनहरे व जनपद सदस्यों एवं सरपंच गणों के साथ दौरा प्रारंभ किया सुबह 11:30 बजे विधायक शर्मा सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सबसे पहले ग्राम पंचायत परसदा(क) में भूमि पूजन कर ग्रामीणों को 23.50000(तेबीस लाख पचास हजार) की सौगात दी उसके बाद ग्राम पंचायत बुडेरा को 18.50000 ( अठारह लाख पचास हजार)ग्राम पंचायत घीवरा को 6.50000(छः लाख पचास हजार) ग्राम पंचायत केसला को 15 लाख ग्राम पंचायत नवागांव को 15 लाख ग्राम पंचायत बेलटुकरी को 8.30 लाख ग्राम पंचायत भड़हा को 5 लाख एवं ग्राम पंचायत बेलदार सिवनी को 9 लाख की बड़ी सौगात दी विधायक ने बताया कि आप ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अभी आपके अपन बीच के छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र भूपेश बघेल जी की सरकार है, ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसलिए उन्होंने इतने बड़े राशि को मंजूरी दी ताकि ग्रामीणों की हर प्रकार की समस्याओं का निदान हो सके ।
*खरीदी केंद्रों का निरीक्षण*
विधायक श्रीमती शर्मा ने धान खरीदी केंद्रों का भी निरीक्षण किया निरीक्षण करते समय विधायक शर्मा ने किसानों से मिलकर उनका हालचाल जाना और अपने संबोधन में भी विधायक शर्मा ने बताया कि आप सभी को याद होगा कि हमारे तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने हमारे प्रदेश की जनता से वादा किया था कि धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपया किया जाएगा जोकि हमारी सरकार बनते ही हमारे प्रदेश के मुखिया माननीय श्री भूपेश बघेल जी अपने दो सहयोगियों के साथ शपथ लेने के 1 घंटे के अंदर ही कैबिनेट की बैठक करके धान के समर्थन मूल्य को 25 सौ रुपये किया और पिछले 2 वर्षों से आप सभी अपने ध्यान को 25 सौ रुपये में बेच रहे हैं इसीलिए आज पूरी दुनिया में जब मंदी का दौर छाया था तब छत्तीसगढ़ की जनता खुशहाल जीवन जी रही है क्योंकि यह सब हमारे प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल की देन है कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवव्रत नायक जी, वेदराम मनहरे जी, टिकेश्वर(सोनू)मनहरे जी, सरोजिनी वर्मा जी, मुकेश भारद्वाज जी, टोकेंद्र गायकवाड जी, शेखर यादव जी, अरुण भारद्वाज जी, शिव शंकर वर्मा जी, अभिषेक वर्मा जी, तोमलाल वर्मा जी, मिथलेश साहू जी, पंकज कुर्रे जी, टोमेश वर्मा जी, विनोद देवांगन जी, राकेश रात्रि जी, लक्ष्मी डीडी जी, सीता टंडन जी, सीता चौहान जी, सोनू साहू जी, व समस्त उपसरपंच गण, समस्त पंच गण, ग्राम की मितानिन बहने एवं समस्त कार्यकर्ता व ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।


