हिन्दी माध्यम स्कूल के अस्तित्व पर खतरा, यथावत जारी रखने की उठ रही मांग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

हिन्दी माध्यम स्कूल के अस्तित्व पर खतरा, यथावत जारी रखने की उठ रही मांग

 हिन्दी माध्यम स्कूल के अस्तित्व पर खतरा, यथावत जारी रखने की उठ रही मांग



अभिमन्यु नेताम/कुरुद

नगर पंचायत कुरूद में स्थित नगर तथा क्षेत्र की सबसे पुरानी विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय कुरूद जो कि अपने स्वर्ण जयंती भी मना चुकी है जो अब उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम विद्यालय बनने की ओर अग्रसर हो रही है जिसका विरोध लोग करते दिखाई दे रहे हैं क्योंकि हिंदी मीडियम की विद्यालय बंद होने का खतरा सामने आ रहा है जिससे गंभीर समस्या उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।



बता दे कि बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद को बंद कर उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की खबर से पालको,विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगो मे रोष व्याप्त है। पालको के द्वारा बालक उच्चतर माध्यमिक शाला को चालू रखते हुए ही परिसर में इंग्लिश मीडियम की स्कूल खोले जाने की बात कही जा रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए शाला विकास एवं प्रबन्धन समिति के बैठक में भी यह प्रस्ताव लाया गया है की छात्र हित को ध्यान में रखते हुए इंग्लिश मीडियम स्कूल तो खुले बशर्ते कि हिंदी माध्यम का स्कूल यथावत संचालित रहे।



दरसअल शा बालक उच्च माध्यमिक शाला सन 1956 से संचालित हो रही है, नगर तथा राज्य के नामचीन हस्तियों ने यही से शिक्षा प्राप्त कर उच्च पद पर पदासीन हुए है इस विद्यालय ने अपने स्वर्ण जयंती तक का सफर बहुत ही खूबसूरती के साथ तय किया वही 2031 में प्लेटिनम जयंती समारोह का आयोजन करने का स्वप्न देख रहे स्थानीय लोगो को गहरा सदमा लगा है जब उन्हें यह जानकारी मिली कि विद्यालय को अब इंग्लिश मीडियम स्कूल बना कर हिंदी मीडियम को बंद किया जा रहा है। वही इस शाला में कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्र अध्ययन करते है जो न सिर्फ स्थानीय आस पास के गाँव से भी आते है छात्रों की बात करे तो औसत दर्ज संख्या लगभग 700 छात्र प्रति वर्ष यहाँ प्रवेश लेते है। जो कि अधिकतर गरीब माध्यम वर्गीय परिवार से रहते है 




 जो अपने बच्चों को इसी स्कूल में पढ़ाना चाहते है पर अंग्रेजी माध्यम में नही बल्कि हिंदी माध्यम में। इसी विद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम आई टी तथा हेल्थ केयर संचालित है। इसी विद्यालय में ही प्रति वर्ष हजारो की संख्या में ओपन स्कूल में भी छात्र प्रवेश लेते है। स्कूल को बंद करने से ऐसे छात्र जो इस विद्यालय में पढ़ना चाहते है उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।


इस विद्यालय ने अपने सुनहरे अतीत को संजोकर रखा है क्योंकि इस विद्यालय से बड़े-बड़े ओहदो पर इस विद्यालय में अध्ययन करके लोग पहुंचे हैं इस विद्यालय ने नगर तथा क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले लोगों को शिक्षा देने का कार्य किया है और आज यह विद्यालय के बंद होने की खबर ने हीं इस विद्यालय से पढ़े लोगो के मन मे चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है लोगों का मानना है कि विद्यालय का परिसर काफी बड़ा है इस परिसर में ही इंग्लिश मीडियम की कक्षाएं आधारभूत सुविधाओं के साथ शुरू किया जाना चाहिए क्योंकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक शाला कुरूद नगर तथा क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर है इसे संजोकर रखने की आवश्यकता है इस दिशा में शासन प्रशासन को विचार कर कार्यवाही किया जाना चाहिए जिसको लेकर हिन्दी माध्यम यथावत जारी रखने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य अजजा आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को ज्ञापन भी सौंपा है..जिसमे जारी रखने आश्वस्त करने की बात कहने की जानकारी बताई है!


वही इस मसले को लेकर धमतरी कलेक्टर जे.पी.मौर्य ने भी कहा है कि हिंदी माध्यम स्कूल बंद नही होगा हिंदी और अंग्रेजी दोनो माध्यमों को पालियों में संचालन करने की बात कही गयी है!

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads