BEO ने नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए पंजीयन कराने की अपील
BEO ने नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए पंजीयन कराने की अपील
अभनपुर
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अभनपुर मोहम्मद इकबाल द्वारा समस्त संकुल समन्वयकों की बीआरसीसी मीटिंग हॉल में आवश्यक बैठक रखी गयी। बैठक में श्री राजकुमार, नवोदय विद्यालय, माना कैम्प, रायपुर अपने सहयोगी सहित उपस्थित थे। BEO ने शिक्षको व पालको से अपील की है कि केंद्र सरकार की नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा हेतु अधिक से अधिक आवेदन किया जाए।
आवेदन की प्रक्रिया के बारे में सभी संकुल समन्वयकों द्वारा सभी प्रधानपाठकों की बैठक लेकर जानकारी दी जा चुकी है।
किंतु आशानुरूप पंजीयन अभी नही हुवा है।
सभी शिक्षको से अनुरोध है यदि किसी विद्यालय में 30 बच्चे और 5 शिक्षक हैं तो प्रत्येक शिक्षक 6 बच्चों का पंजीयन कराने की जवाबदारी लें।
प्रधानपाठक द्वारा प्रमाणित करने की भी बाध्यता नही रखी गई है अतएव पालक स्वयं भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है।
चूंकि इस योजना अंतर्गत 80% ग्रामीण बच्चों को लाभ दिया जाता है पालको में अपेक्षाकृत जागरूकता का अभाव होता इसलिए शिक्षको की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
15 दिसम्बर अंतिम तिथि है
शतप्रतिशत बच्चों को पंजीयन करने में अपना सहयोग प्रदान कर इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करेंगे ताकि अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके।


