*तिल्दा ब्लॉक के आठ गांवो को मिलेगी करोड़ो की सौगात*
*तिल्दा ब्लॉक के आठ गांवो को मिलेगी करोड़ो की सौगात*
*धरसीवां विधायक करेंगी भूमिपूजन*
*शुक्रवार को है तूफानी दौरा*
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
शुक्रवार को धरसींवा विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के तिल्दा विकास खंड अंतर्गत आने वाले आठ गांवो का तूफानी दौरा कर ग्रामीणों को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगी।
धरसीवां के सांकरा निको स्थित विधायक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार 4 दिसंबर को विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा सर्वप्रथम सुबह 11.30 बजे परसदा इसके उपरांत दोपहर 12.00 बजे बुडेरा दोपहर 12.30 बजे घिवरा दोपहर 1.00 बजे केसला दोपहर 1.30 बजे नवागाव दोपहर 2.00 बजे बेलटूकरी दोपहर 2.30 बजे भहडा एवं 3.00 बजे बेलदार सिवनी पहुचेंगी जहां वह करोड़ो रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगी इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवव्रत नायक , पूर्व जनपद अध्यक्ष वेदराम मनहरे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन देवव्रत नायक, जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर (सोनू) मनहरे व जनपद सदस्य सरपंच पंचगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
