भाजपा खोरपा मंडल में प्रशिक्षण शिविर
भाजपा खोरपा मंडल में प्रशिक्षण शिविर
अभनपुर
अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के अंतर्गत भाजपा कोरबा मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हो रहा है ।आज प्रथम दिवस का शुभारंभ पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू जी ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । श्री चंद्रशेखर साहू जी ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।
वक्ता के रूप में पूर्व कलेक्टर एवं प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी जी ने राज्य के राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका विषय पर चर्चा किया। प्रशिक्षण में पूर्व सांसद महासमुंद माननीय चंदूलाल साहू जी ने पिछले 6 वर्षो में हुए अंत्योदय प्रयत्न पर मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं पूर्व महामंत्री संगठन राम प्रताप जी ने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन रचना में हमारी भूमिका पर अपने उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत कर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की संकल्प कराया।जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण -अभिनेश कश्यप,रायपुर जिला ग्रामीण के महामंत्री -हिरदाराम साहू,रायपुर जिला ग्रामीण संयोजक राघवेंद्र साहू (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ )पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष -पारस मणि साहू ,महामंत्री - माधव प्रसाद मिरी, महामंत्री -नेहरू लाल साहू, राजेश्वरी चंद्राकर, दीपक दीवान , भेखराम साहू,गयाराम ध्रुव, श्रीमती पुष्पा साहू ,मनीष साहू ,नरेंद्र साहू,देवकी साहू, नरोत्तम साहू, अंबिका कोसले, केवरा यदु, खेमचंद साहू, लिकेश्वर रीगरी, कृष्णकांत नामदेव, रेखा बघेल, अनिल साहू,खोमिन साहू, हीरालाल यादव , लेख राम साहू, एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक लोगों ने प्रशिक्षण मे भाग लिया।

