क्राइम
संदिग्ध हालत में मिला नाबालिग युवती का शव… इलाके में फैली सनसनी… जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, 29 दिसंबर 2020
Edit
संदिग्ध हालत में मिला नाबालिग युवती का शव… इलाके में फैली सनसनी… जांच में जुटी पुलिस
गरियाबंद
देवभोग थाना क्षेत्र के कैथपदर ग्राम में एक नाबालिग लड़की की शव घर के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई . मृतका के पिता ने सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी . सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दिया है .
नाबालिग के गले में नाखून के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है . ग्रामीणों ने पुलिस को गांव के ही एक
युवक का नाम बताया है जो देर रात तक लड़की के साथ मौजूद था . पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है . नाबालिग के साथ घटित घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है
Previous article
Next article
