VIDEO--कहते है हुनर और जुनून हो तो कामयाबी मिलने से कोई नही रोक सकता, धमतरी में एक 9वी पास लड़के ने बना डाली अपनी पसंद की बाइक, वो भी कबाड़ और जुगाड़ से
कहते है हुनर और जुनून हो तो कामयाबी मिलने से कोई नही रोक सकता, धमतरी में एक 9वी पास लड़के ने बना डाली अपनी पसंद की बाइक, वो भी कबाड़ और जुगाड़ से
देखे वीडियो
जयलाल प्रजापति/सिहावा-नगरी
कहावत है कहि का ईंट कहि का रोड़ा भानुमति ने कुनबा जोड़ा.. कुछ इसी तर्ज पर 5 गाड़ियों के पार्ट्स मिला कर एक नई तरह की बाइक बन गई.. और ये कमाल करने वाला कोई मैकेनिकल इंजीनियरिंग का डिग्री होल्डर नही है बल्कि एक 9वी पास लड़का है वो भी गाव में रहने वाला, हम यहाँ जिसकी बात कर रहे हैं, उसका नाम है सैय्यद सैफ जो धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के सिंगपुर गांव में रहते हैं, इनके पिता साइकल मैकेनिक थे,
सैफ के मन ज्यादा दिनों तक पढ़ाई में नही लगा, और वो अपने पिता के साथ ही मैकेनिक का काम सीखने लगा, सीखते सीखते आज सैफ अपने काम मे मास्टर बन गया है, उसकी मास्टरी का सबूत वो बाइक है जिसे देखते ही रास्ता चलते लोग मुड़ कर आते है और बाइक को देख कर सवाल करते है कि ये कैसे बनाई..? हमने भी जब बाइक देखा तो रहा न गया मुड़ कर गए और जिज्ञासा शांत करने सवाल दागने लगे तो पता चला कि, इसमे सुजुकी का इंजन, यामाहा की बॉडी, स्कूटर के चक्के लगे हैं इस तरह ये 5 गाड़ियों का मेल है, इसे बनाने के लिए सैफ ने न कोई ट्रेनिंग ली, न किसी उस्ताद की मदद, सब कुछ खुद से कर लिया। सैफ बताते है कि उन्हें इस तरह के अनोखे बाइक बनाने का जुनून है, इस बाइक को काफी लोग खरीदना चाहते है।
, सैफ के हुनर मौलिक है गॉड गिफ्टेड है, ऐसे हुनरमंद को अगर थोड़ी मदद और गाइडेंस मिल जाये तो ये क्या न कर गुजरे,


