गौठानों को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करे- श्री वर्मा
जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रकांत वर्मा ने किया गोधन न्याय योजना और बिहान के कार्यो का अवलोकन
गौठानों को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करे- श्री वर्मा
पाटसिवनी में गौठान निर्माण की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त किया गया
गरियाबंद
गोधन न्याय योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ अंतर्गत छुरा विकासखण्ड के गौठानों में समूह की महिलाओं द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यो का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। श्री वर्मा द्वारा छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडागांव, बोड़राबांधा, पाटसिवनी, देवरी के माॅडल गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा गोठान में पर्याप्त मात्रा में मवेशियों के लिए पैरादान के तहत् चारा का संग्रहण, वर्मी कम्पोस्ट, टैंक निर्धारित मात्रा में बनाए जाने के निर्देश दिया गया तथा गौठान में कार्य करने वाले स्व सहायता समूह के महिलाओं को वर्मीकम्पोस्ट खाद तैयार करने एवं उत्पाद खाद का भण्डारण व पैकिंग के संबंध में जानकारी लिया गया, गोबर से विभिन्न प्रकार उत्पाद तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। गोबर से विभिन्न उत्पाद तैयार करने के साथ-साथ मछली, बकरी, मुर्गी, सुकर पालन हेतु प्रोत्साहित किया गया, बाडी विकास कार्य किये जाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए स्व सहायता समूह के मांग अनुरूप संरचना एवं सुविधा प्रदान करने का निर्देश विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को दिया गया। ग्राम पंचायत पाटसिवनी में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत कराए जा रहें गौठान निर्माण की प्रगति को देखकर काफी नाराजगी व्यक्त किया गया तथा सचिव श्री घनश्याम यदु को निलंबित करने हेतु प्रतिवेदन जिला कार्यालय को प्रेषित करने का आदेश देते हुए विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया।
निरीक्षण के दौरान गौठानों में कार्य कर रही महिलाओं ने विभिन्न आजीविका गतिविधियों के बारे में सीईओ श्री वर्मा को अवगत कराया। इसके तहत महिलाओं द्वारा गौठानों में निर्मित वर्मी खाद, जैविक दवाईयां व खाद के निर्माण की विधि व तरीकों को बताया गया। साथ ही महिलाओं के द्वारा बनाये जा रहे मिट्टी/गोबर के दिये, गमलों, स्वास्तिक, मटका, गुल्लक इत्यादि के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई। श्री वर्मा द्वारा ग्राम पंचायत देवरी में संचालित गौठानों में पोषण वाटिका का अवलोकन किया जिसमें महिलाओं द्वारा निर्मित सौर्य चक्र में उगाई जा रही 12 प्र्रकार की सब्जियों की जानकारी ली। महिलाओं द्वारा की जा रही जैविक खेती जिसके तहत् जैविक हल्दी, अदरक, कोचई, जिमीकंद, मचान वाली करेला, सेम आदि का अवलोकन कराया गया। जैविक खेती में समूह महिलाओं द्वारा उपयोग किये जा रहे जैविक खाद घनाजीवामृत, नीमास्त्र, अग्नास्त्र, ब्रम्हास्त्र एवं अन्य दवाईया इत्यादि के बारें में बताया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला सीईओ द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक महिलाआंे को गौठान से जोड़े व माॅडल गौठानों को मल्टी एक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित करें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे गोधन न्याय योजना का लाभ उठायें, जैविक खेती को अपनायें एवं इसकी शुरूआत स्वयं से करंे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत छुरा सुश्री रूचि शर्मा,एपीओ-मनरेगा श्री बोधेश्वर साहू, डीएमएम श्री दुर्गाशंकर सोनी, डीपीएम श्री अमर सिंह, श्री जितेन्द्र पाठक समन्वयक तकनीकी, श्री रामकुमार कुन्जाम कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एवं तकनीकी सहायक सहित जनपद स्तर के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।


