तुलसी व गीता पूजन कर, किया परिक्रमा, बड़ी संख्या मे जुटे श्रद्धालु भक्तजन
महिला उत्थान मंडल राजिम द्वारा मनाया गया गीता जयंती व तुलसी पूजन कार्यक्रम
तुलसी व गीता पूजन कर, किया परिक्रमा, बड़ी संख्या मे जुटे श्रद्धालु भक्तजन
नवापारा से लगे समीपस्थ ग्राम नवागांव बुढ़ेनी मे हुआ आयोजन
गोबरा नवापारा नगर
स्थानीय महिला उत्थान मंडल राजिम द्वारा नवनिर्माणधिन आश्रम नवागांव बुढ़ेनी मे शुक्रवार को गीता जयंती व तुलसी पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे बड़ी संख्या मे नवापारा व राजिम सहित आसपास गाँव के श्रद्धालु भक्तजन सम्मिलित हुए. गीता जयंती के अवसर पर पं. कन्हैया तिवारी के मंत्रोच्चार के माध्यम से तुलसी पूजा व गीता पाठ का विधिवत पूजन अर्चन हुआ तत्पश्चात सभी ने पवित्र गीता की परिक्रमा ली और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।
वही भोजन प्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ. आयोजन को सफल बनाने मे उर्मिला साहू, गायत्री वर्मा, अंजू नायक, सोनी धामेजानी, मोना नागवानी, लक्ष्मी आयलसिंघानी, निधि दावानी, लिनीमा चंद्राकर, नानक मूलचंदानी, सुरेश नागवानी, अमित माखीजा, जीतेन्द्र नागवानी, सागर साहू, लक्षमण साहू, दीना वर्मा, राजेश धामेजानी, जनक साहू, अश्वनी साहू, मोहन साहू, मोहित धामेजानी, शिवम् धामेजानी, सालिक सिन्हा, देवनारायण साहू, लीलाराम साहू, नीलकमल साहू, बंशी देवांगन, विजय ठाकुर, पुनीत साहू, हरिशंकर साहू, गुलाब साहू सहित बड़ी संख्या मे अन्य लोग लगे हुए थे।



