शहीद सैनिकों को समर्पित है सशस्त्र सेना झण्डा दिवस
शहीद सैनिकों को समर्पित है सशस्त्र सेना झण्डा दिवस
कमिश्नर और कलेक्टर ने नागरिकों से दान की अपील की
दान राशि आयकर से मुक्त रहती है
रायपुर
युद्ध में शहीद सैनिकों के साथ दिव्यांग सैनिकों उनके बच्चों, विधवाओं के साथ पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों के लिए सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर समर्पित रहता है। इस वर्ष सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 1 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक ’गौरव माह’ के रूप मनाया जा रहा है।
कमिश्नर श्री जी.आर.चुरेन्द्र, कलेक्टर डाॅ. भारतीदासन और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, रायपुर कैप्टन (से.नि.) अनिल चन्द्र पोखरियाल ने सशस्त्र सेना झण्डा के अवसर पर रायपुर संभाग और जिलें के सभी नागरिकों से दिल खोलकर योगदान करने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय हैं कि दान राशि आयकर से मुक्त रहती है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, रायपुर ने बताया कि दान की राशि चेक, ड्राॅप्ट या एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से दी जा सकती है। इसके लिए बैंक खाता और शाखा - इण्डियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) अमृत संदेश काॅम्प्लेक्स जी.ई. रोड, रायपुर, (छ.ग.) है। खाता का नाम - अमलगामेटेड स्पेशल फंड फार आर एंड आर है। खाता संख्या -20246292607, आईएफएससी कोड - ALLA0210211 है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी संचालनालय सैनिक कल्याण मोतीबाग रोड, शास्त्री चैक रायपुर से या फोन नं. 0771 - 2445165 या 2430084 से प्राप्त की जा सकती हैं
