पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के दिए निर्देश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के दिए निर्देश

कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों की ली बैठक



पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के दिए निर्देश


रायपुर 

कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आज पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर अपने अपने क्षेत्र में संयुक्त रूप से भ्रमण करने एवं काम करने की हिदायत दी। 

कलेक्टर ने कहा कि धरना, प्रदर्शन, जुलूस आदि की सूचना होने पर प्रदर्शनकारियों के नेतृत्वकर्ता को बुलाकर मीटिंग रखी जाए, जिससे उनके आगे की योजना की जानकारी पहले से प्राप्त की जा सके तथा शांतिपूर्ण तरीके से स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। उन्होंने उन्हें उनके क्षेत्रों में होने वाले प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, अशांति फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने क्षेत्र के मजिस्ट्रेटों एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को धान खरीदी केंद्रों का लगातार संयुक्त रूप से विजिट करने को कहा, जिससे टोकन, बारदाना और किसानों आदि संबंधी सुविधा का लाभ ग्रामीणजनों को मिले, दलालों और बिचैलियों पर अंकुश रहे और वास्तविक किसान को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार यादव ने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देंश दिए। इस अवसर पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), एसडीओपी तथा तहसीलदार उपस्थित थे।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads