भाजपा खोरपा मंडल के ग्राम संकरी में अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया
भाजपा खोरपा मंडल के ग्राम संकरी में अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया
अभनपुर
अभनपुर के समीप ग्राम संकरी में अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर लोकसभा सांसद -सुनील सोनी , पूर्व कृषि मंत्री- चंद्रशेखर साहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष -अशोक बजाज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। रायपुर सांसद सुनील सोनी ने अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां अटल जी छत्तीसगढ़ निर्माता एवं युगपुरुष कहां।उनके द्वारा किए गए राष्ट्रहित को आजीवन नहीं भुलाया जा सकता।
अटल जी चिरकाल तक हम लोगों के हृदय में स्मरणीय रहेंगे। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने किसान बिल किसानों को आत्मनिर्भर वाला एवं स्वालंबी बनाने वाला बताया। वही बजाज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा विपक्ष किसानों को भड़काना बंद करें किसानों के बीच भ्रांति न फैलाएं। भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी अन्नदाता क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभात मिश्रा रायपुर जिला ग्रामीण जिला संयोजक राघवेंद्र साहू ( बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला ग्राम पंचायत सकरी सरपंच श्रीमती पुष्पा मनीष साहू पूर्व जनपद पंचायत सभापति मनीष साहू महामंत्री नेहरू लाल साहू राजेश्वरी चंद्राकर खेलू राम साहू नरोत्तम साहू झन्नू लाल, शशिकांत साहू, लिकेश्वार रीगरी पंचराम यादव ,अशोक चंद्राकर खेमचंद साहू ,लोकनाथ साहू वीरेंद्र साहू, रामकुमार साहू ,गीतेश सेन अनिल साहू हरिश चंद साहू ,गोविंद राम साहू एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक व किसान उपस्थित रहे।

