शासकीय आयोजनों का हो रहा कांग्रेसीकरण,चुने हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का किया जा रहा है अपमान ---- जिला पंचायत सदस्य - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

शासकीय आयोजनों का हो रहा कांग्रेसीकरण,चुने हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का किया जा रहा है अपमान ---- जिला पंचायत सदस्य

  शासकीय आयोजनों का हो रहा कांग्रेसीकरण,चुने हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का किया जा रहा है अपमान ---- जिला पंचायत सदस्य 



  फिंगेश्वर

फिंगेश्वर स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लोकार्पण समारोह का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है।



 कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने सरकारी आयोजनों के कांग्रेसीकरण का गंभीर आरोप क्षेत्र के विधायक व स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन पर लगाया है। क्या कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने घर से चंदा इकठ्ठा करके स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण किया ? उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण समारोह के आमंत्रण पत्र पर स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों के नाम नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के मतदाता का सीधे तौर पर अपमान है। एक ओर जहां कई पूर्व जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में अतिथि बनाया गया है वहीं वर्तमान जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया जाना सरकारी कार्यक्रम के कांग्रेसीकरण की ओर इशारा करती है।कार्यक्रम में दो दशक पहले निर्वाचित हुए लोगों को सिर्फ कांग्रेस के होने के कारण आमंत्रित किया गया है लेकिन क्षेत्र के चुने हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी के न होने के कारण नजरअंदाज किया जा रहा है जो कतई न्यायोचित नहीं है। इस प्रकार के सरकारी  आयोजनों का स्वामी भक्ति में कांग्रेसीकरण किया गया तो क्षेत्र की जनता इसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी और इसका मुखर होकर विरोध करेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads