*गढ़िया महोत्सव की धूम छत्तीसगढ़ लोक कलाकारों का रहा जमावड़ा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गढ़िया महोत्सव की धूम छत्तीसगढ़ लोक कलाकारों का रहा जमावड़ा*

 *गढ़िया महोत्सव का जिला सदस्य अनीता ध्रुव ने की शुभारंभ*



*गढ़िया महोत्सव की धूम छत्तीसगढ़ लोक कलाकारों का रहा जमावड़ा*


नगरी

 कला को सजीव और भीषण को निर्जीव बनाती है। कला व लोककला कलाकारों का जीवन होता है जिसके माध्यम से लोग अपनी अलग पहचान बनाता है। विशेष धर्म व जाति की परम्परा आने वाली पीढ़ियों को मजबूत बनाती है। यह कथन हैं आदिवासी नेत्री अनीता ध्रुव जिला पंचायत सदस्य का जिन्होंने गढ़िया महोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ पर किया।

सिहावा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विकास खण्ड नगरी के ग्राम गुडरापारा सरईटोला में जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य सेवा समिति एवं युवा शक्ति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति गढ़िया महोत्सव का कार्यक्रम 21तारीख मंगलवार को रखा गया था जहां पर अंचल के आदिवासी समुदाय के साथ साथ क्षेत्र के लोग बच्चों से बुजुर्गों तक परिवार सहित भाग लिया वहीं इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने समय विभाग चक्र के अनुसार अपनी कला प्रस्तुति की। जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के छालीवुड हिरो श्री करन खान,, लोक गायक कुलेश्वर ताम्रकार,, सुरेश निर्मलकर माटी के महिमा के कलाकार,, राष्ट्रीय सम्मान से नवाजीत पंथी नृत्य कलाकार डॉ. आर.एस. बारले, भरथरी गायिका श्रीमती अमृता बारले तथा नगरी की उभरती नन्ही लोक गायिका कु. आरू साहू ने अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति कर दर्शक दीर्घा का मन मोह लिया। इसी तरह आरूग फूल भरथरी भिलाई पंथी नृत्य,, आदिवासी मांदरी नृत्य मोहेरा,, गुटा मांदर नृत्य कोकड़ी मैनपुर,, बांस गीत गरियाबंद,, आदिवासी मांदर नृत्य देवरी वह हास्य कमेडियन पप्पू चन्र्दाकर मडवाघर बालोद ने भी शानदार प्रस्तुति दी।

ऐतिहासिक गढ़िया महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव सलोनी,,श्री मनोज साक्षी जिला पंचायत सदस्य बोराई ने फीता काटकर वह श्रीफल तोड़कर किया तथा अतिथि की आसंदी से आदिवासी आदिवासी समाज की प्ररेणादायी परम्परा को निरन्तर बनाये रखने की अपील की वहीं आदिवासी समाज की बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज बेटियां तेजी से विकास गढ़ने लगी है जिसके कारण समाज की बुनियादी ढांचा मजबूत होने लगा है। उन्होंने गढ़िया महोत्सव के कार्यक्रम के आयोजक समिति के सभी पदाधिकारियों सदस्यों एवं मेहमान लोक कलाकारों की तहेदिल से बधाई एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं अर्पित की गढ़िया महोत्सव कार्यक्रम के मुख्यातिथि मनोज साक्षी जिला पंचायत सदस्य बोराई,, अनीता ध्रुव जिला पंचायत सदस्य सलोनी व अध्यक्षता घासी राम नेताम सरपंच एवं विशिष्ट अतिथि श्री करन खान फिल्म अभिनेता,, बंशी लाल सोरी जनपद सदस्य, उमेश देव जनपद सदस्य,, मन्नू लाल यादव जनपद सदस्य,, श्रीमती कीर्ति मरकाम जनपद सदस्य,, राजू सोम सरपंच घठुला,, श्रीमती सुषमा तारम सरपंच फरसिंया,, गणेशवरी नेताम सरपंच सराईटोला,, तुलसी राम मंडावी सरपंच कोलियारी,, शिवप्रसाद नेताम सरपंच कौहाबाहरा,,श्री रमेश ठाकुर गोंडवाना स्वदेश पत्रिका संपादक,, रामजी ठाकुर जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद,, हीरा सिंह मरकाम दुगली,, रोहित दास मानिकपुरी प्रदेश कार्यकारिणी वह वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री प्रकाश कुमार नेताम जी थे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से रजनू राम नेताम,, सुरेन्द्र कुमार सोरी,, रतन लाल निषाद,, चमर सिंग सोरी,, मनी राम नेताम,,मनक लाल यादव,, कमलेश कुमार नेताम,, खम्मन नेताम,, भारत नेताम,, सोहनु राम नेताम,, लखन यादव,, भीखम सिंह नेताम,, बेसज सोरी,, सन्तोष कोर्राम,, देबी राम नेताम,, हेमन्त सोरी,, रामसाय सोरी,,मन्नूराम नेताम,, चरण सिंह यादव,, पुरषोत्तम मरकाम,, मानसिंह मरकाम,, शारद नेताम,, मुलचंद यादव सुबेलाल नेताम की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन श्री दुर्गेश कुमार तिवारी गरियाबंद ने किया वहीं आभार व्यक्त श्री सेवा राम सोरी अध्यक्ष जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य समिति ने किया। इस अवसर पर समाज प्रमुख :- सौंपा सिंह मंडावी,, दशरथ नेताम,, साधु राम नेताम,, कुंवर सिंह मरकाम,, रामप्यारी कवासी,, मानसाय मरकाम जी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads