दुःखद घटना
*करेली बड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत दमकाडीह गांव की घटना*
बुधवार, 30 दिसंबर 2020
Edit
*मिर्गी बीमारी से पीड़ित ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत*
*करेली बड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत दमकाडीह गांव की घटना*
राजेन्द्र साहू /मगरलोड
मगरलोड के ग्राम करेली बड़ी चौकी के अंतर्गत ग्राम दमकाडीह में मिर्गी बीमारी पीड़ित ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत हो गया। चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम दमकाडीह निवासी विजय ध्रुव उम्र 32 वर्ष पिता चमरू राम ध्रुव तालाब में डूबने से मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक मंगलवार की सुबह 9 बजे गांव के प्राथमिक स्कूल के पास तालाब में नहाने गया हुआ था।आंशका है कि नहाते वक्त मिर्गी का दौरा पड़ने से डूबने से मौत हुआ होगा । मृतक 10 -12 वर्षों से मिर्गी बीमारी से पीड़ित था जिसका ईलाज चल रहा था। मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद शव पीएम के लिए चीर घर भेज दिया गया।
Previous article
Next article
