पुलिस विभाग में थाना प्रभारियों के बाद उप निरीक्षको की तबादले की लिस्ट जारी पढ़िए किसे कहाँ मिली पोस्टिंग
पुलिस विभाग में थाना प्रभारियों के बाद उप निरीक्षको की तबादले की लिस्ट जारी पढ़िए किसे कहाँ मिली पोस्टिंग
गरियाबंद
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों के फेरबदल की दूसरी लिस्ट जारी की है। कुल 9 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। लिस्ट में 2 SI, 6 ASI और एक प्रधान आरक्षक को बदला गया है। कुछ दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने बड़े पैमाने पर निरीक्षकों को इधर से उधर किया था।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन लाल पोया को थाना प्रभारी जुगाड़ से रक्षित केन्द्र गरियाबंद भेजा गया है। जयबीर भगत को थाना प्रभारी इंदागांव से रक्षित केन्द्र गरियबन्द भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक थाना इंदागांव से चौकी प्रभारी बिन्द्रानवागढ़ बनाया गया है। सहायक उपनिरीक्षक यदुराज ठाकुर को चौकी प्रभारी बिन्द्रानवागढ़ से थाना प्रभारी पीपरछेड़ी का प्रभार सौंपा गया है।
सहायक उपनिरीक्षक प्रेमसिंह कोमरे को थाना पीपरछेड़ी से रक्षित केन्द्र गरियाबंद भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक इंदर कुमार आदिल को थाना पीपरछेड़ी से रक्षित केन्द्र गरियाबंद भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक रामाधार मरकाम को थाना देवभोग से थाना प्रभारी इंदागांव बनाया गया है। सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम ध्रुव को थाना जुगाड़ से थाना प्रभारी जुगाड़ का प्रभारी बनाया गया है। प्रधान आरक्षक 119 ताखेश्वर निषाद को थाना मैनपुर से थाना पीपरछेड़ी भेजा गया है।

